फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पिटाई मामला: सेल्फी में फंस गई दरोगा की 'विवेचना', इन ताजा तस्वीरों से खुले अहम राज

Wed, 24 Oct 2018 03:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
होटल में महिला के साथ सेल्फी लेते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
दरोगा पिटाई मामले में आठ वीडियो और सामने आए है। जिनमें से एक वीडियो में दरोगा महिला वकील के साथ सेल्फी लेते दिख रहा है। अब सवाल बनता है कि होटल में दरोगा की यह कैसी विवेचना है। इस मामले में धीरे- धीरे नए वीडियो सामने आते जा रहे हैं जिनसे दरोगा की विवेचना ही सवालों के घेरे में आती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

2 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दूसरी वीडियो 15 मिनट 34 सेकेंड की है। दरोगा और महिला खाने की टेबिल पर बैठे हैं। दोनों के हावभाव देखने से ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है कि विवेचना के संबंध में कोई गंभीर बातचीत या बयान दर्ज हो रहे हों।
विज्ञापन

3 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दरोगा की पिस्टल पर महिला का हाथ
सीसीटीवी कैमरे की ये दो वीडियो तीस और 45 सेकेंड की हैं। 30 सेकेंड वाली फुटेज में महिला और दरोगा पिस्टल की बट को पकड़े हैं। जबकि होटल मालिक पिस्टल की बैरल पकड़े हुए है। 45 सेकेंड की वीडियो में भी महिला दरोगा की तरफ झुकते हुए दिखाई दे रही है।

4 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
वायरल वीडियो में ये है कहानी
कई और फुटेज सामने आने के बाद साफ हो गया कि महिला और दरोगा होटल में साथ गए थे और शाम 7:20 बजे से घटना होने तक साथ ही रहे थे।
विज्ञापन

5 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में खाने के साथ-साथ बात करते दिखायी दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद पुलिस और महिला की कहानी में कई झोल मिले हैं। शुक्रवार से लेकर अब तक दरोगा सुखपाल को लेकर पुलिस के कई बयान आ चुके हैं। पहली बार अफसरों का बयान आया था कि दरोगा ड्यूटी पर नहीं था। वह परिवार में परेशानी बताकर थाने से निकल गया था। उसके बाद मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए जाने का और उसके बाद विवेचना के लिए जाने का बयान आया।
विज्ञापन

6 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और मोबाइल फोन की वीडियो होटल मालिक या उसके कर्मचारियों ने पुलिस को देना मुनासिब नहीं समझा। जांच में कोई सहयोग करेगा, तभी स्पष्ट होगा। वीडियो से छेड़खानी की जा रही या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी। दरोगा ने गलत किया तो कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी। -अखिलेश कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन

7 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
लाइन हाजिर कर पल्ला झाड़ा
पुलिस महकमा दरोगा को बचाने में लगा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने दरोगा को लाइन हाजिर कर पल्ला झाड़ लिया है। सवाल बड़ा है कि आखिर दरोगा द्वारा सूर्यास्त के बाद किसी महिला वादी को होटल में बुलाकर कैसी विवेचना की जा रही थी। इस पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। विवेचक द्वारा इसकी निष्पक्ष विवेचना की जाएगी, इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

8 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कहानी में झोल ही झोल 
होटल ब्लैक पेपर मामले में कई और वीडियो वायरल होने के बाद कहानी बदली-बदली नजर आने लगी है। पहले ये मामला केवल कॉफी लाने में देरी और विवेचना को लेकर होना बताया जा रहा था। लेकिन बदले क्रम में नए-नए तथ्य सामने आ खड़े हुए हैं।

9 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
महिला का बयान  
दरोगा मेरे केस के विवेचक हैं। शुक्रवार शाम को अपनी रिपोर्ट के संबंध में उनको फोन किया। वे होटल ब्लैक पेपर में थे। मैं भी वहीं चली गयी। हमने खाना नहीं खाया। दरोगा ने खाने का आर्डर दिया था और मैंने कॉफी का। होटल में खाना खाना या फिर कॉफी के लिए आर्डर देना कोई अपराध नहीं था। वेटर से विवाद के बाद मेरा मोबाइल छीना गया। मैं गुस्से में आ गई थी तो होटल मालिक ने होटल के गेट बंद करा दिए। मेरे साथ लूटपाट, छेड़छाड़ की गई। एक महिला होने के नाते मैंने अपने बचाव में होटल में प्लेट फेंकी थी।

10 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
दरोगा का बयान 
दशहरे की ड्यूटी के दौरान खाना नहीं खाया था। ड्यूटी के बाद महिला के केस में मुल्जिमों की गिरफ्तारी के लिए रात आठ बजे थाने से रवानगी कराकर अपनी गाड़ी से अकेला ही खाना खाने होटल पहुंचा। महिला का फोन वहीं आया। मिलने के लिए महिला बाद में आयी। उसने चाय का आर्डर दिया। चाय में देरी के कारण विवाद हुआ। होटल मालिक ने मुझसे पिस्टल छीनने की कोशिश की। मेरी पिटाई की। मोबाइल छीना। महिला से बदसलूकी की।

 
विज्ञापन

11 of 11
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
होटल में दरोगा सुखपाल और महिला कार में एक साथ होटल ब्लैक पेपर में पहुंचे। महिला का दावा था कि उन्होंने खाना नहीं खाया था। लेकिन कॉफी ऑर्डर की थी। इनमें सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज 3 मिनट 19 सेकेंड की है, जिसमें दोनों एक साथ खाना खाते नजर आए। इसके अलावा छोटी-छोटी तीन वीडियो फुटेज खाना खाने के दौरान की हैं। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें