Mihir Bhoj Cast Case: मेरठ के दादरी प्रकरण में गिरफ्तार 22 लोगों से सांसद चंद्रशेखर ने जेल में मुलाकात की। उन्होंने 7 दिन में मुकदमे वापस लेकर रिहाई न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। हालंकि जेल प्रशासन ने केवल सांसद को ही अंदर जाने दिया।
दादरी प्रकरण को लेकर सांसद चंद्रशेखर ने मंगलवार को जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 7 दिन में 22 आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेकर उनकी रिहाई नहीं की गई तो देशभर में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
जेल से बाहर जाते चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले चंद्रशेखर ने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखते हुए हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए वहीं गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई। आजाद समाज पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर चंद्रशेखर के मेरठ जाने संबंधित पोस्ट की तो पुलिस फिर हरकत में आ गई। आधी रात के बाद से ही फतेहपुर पुलिस ने सांसद के हरिजन काॅलोनी स्थित आवास के बाहर डेरा डाल दिया था।
दरअसल, मेरठ के दौराला में चल रहे मिहिर भोज विवाद के दौरान हिंसा में आसपा के राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी समेत 22 लोगों को मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया था। चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर रविंद्र भाटी से मिलने मेरठ जेल जा रहे थे।
4 of 6
मेरठ में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सांसद चंद्रशेखर का काफिला सहारनपुर के छुटमलपुर से चलकर मुजफ्फरनगर होता हुआ मेरठ के सिवाया टोल पर पहुंचा। पुलिस ने काफिले को वहीं रोक दिया और केवल सांसद समेत पांच गाड़ियों को मेरठ के लिए जाने दिया।इस दौरान सांसद की एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से तीखी नोंकझोक भी हुई।
विज्ञापन
5 of 6
मेरठ में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हालिया बवाल ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस घटना में गिरफ्तार 22 लोगों को मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में रखा गया है। उन्होंने जेल के भीतर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। इस घटनाक्रम के बाद गुरुवार को राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर जेल पहुंचे और आरोपियों से मुलाकात की। वहीं उन्होंने हिंसा के दौरान सलावा गांव पहुंचकर पीड़ितों से भी मुलाकात की।
जेल से मुलाकात करके बाहर आए सोमेंद्र तोमर।
- फोटो : अमर उजाला
मुलाकात के बाद मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष विभिन्न जातियों के बीच फूट डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार द्वारा बनाए गए शांतिपूर्ण माहौल को विपक्ष बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। डॉ. तोमर ने इस बात पर जोर दिया कि गुर्जर और ठाकुर समाज के लोग आपस में भाई-भाई हैं।