Meerut News: लालकुर्ती क्षेत्र में सहरावत चौक पर एक वाहन ने बीकॉम की छात्रा प्रियंका को टक्कर कर दी। वह अपनी मां को लेने स्कूटी पर आई थी। मां बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही। अस्पताल में प्रियंका को मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
अस्पताल में मौजूद आर्मी के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मां राजेश चौधरी के सामने ही स्कूटी सवार बेटी प्रियंका (20) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मां को ही लेने आ रही थी। महज 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। मां बचाओ-बचाओ चिल्लाती रहीं लेकिन बेटी नहीं बच पाई। यह हादसा माल रोड स्थित सहरावत चौक पर बुधवार दोपहर हुआ।
विज्ञापन
2 of 4
अस्पताल में पुलिस और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और परिजन छात्रा को सुशीला जसवंत राय अस्पताल भी लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। परिजनों ने अभी लालकुर्ती थाने में तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। आर्मी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। दस वर्ष पूर्व प्रियंका के पिता सुरेश चौधरी की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 4
सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि एमईएस भगत लाइन निवासी राजेश चौधरी माल रोड स्थित सप्लाई डिपो में मेट अटेंडेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से बुलंदशहर के जहांगीराबाद के उदयपुर गांव की रहने वाली हैं। उनके पति सुरेश चौधरी की लगभग दस वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की जगह पर मृतक आश्रित से पत्नी राजेश चौधरी को नौकरी मिल गई थी। बेटी प्रियंका चौधरी चरण सिंह विवि से बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी।
मौत की सूचना पर पहुंचे सेना के अधिकारी व पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर प्रियंका स्कूटी से मां को लेने के लिए सप्लाई डिपो की ओर जा रही थी। इसी दौरान सप्लाई डिपो के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी में साइड से टक्कर मार दी। इससे वह पिछले पहिये के नीचे आ गई। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों की भीड़ जुट गई। छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत के बाद मां और बहन पिंकू का रोकर बुरा हाल है। दोनों प्रियंका के शव से लिपटकर रोने लगीं। सीओ ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक समेत वाहन की तलाश की जा रही है।
पास आकर भी मां तक न पहुंच पाई प्रियंका
प्रियंका स्कूटी पर हेलमेट लगाकर अपनी मां के पास जा रही थी। कुछ ही दूरी पर मां खड़ी थीं। मां ने जैसे ही बेटी को वाहन के नीचे देखा तो वह चिल्लाई। मां हादसा देखने को बेबस रही और बेटी पास आकर भी उस तक न पहुंच सकी। घटना के बाद मां और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल रहा।