मेरठ में शनिवार देर रात चक्रवाती तूफान ने जमकर तांडव मचाया। शहर में जहां हल्की आंधी आई वहीं देहात क्षेत्र के लावड़, महल क्षेत्र में चक्रवाती तूफान का केंद्र बिंदू होने से यहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। दरअसल, शुक्रवार को मेरठ शहर में बारिश हुई लेकिन देहात क्षेत्र में बारिश नहीं हुई ऐसे में तापमान के अधिक दबाव के कारण चक्रवाती तूफान उठा और क्षेत्र में नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि चक्रवाती तूफान का केंद्र बिंदू लावड़ निवासी किसान का आम का बाग रहा। तूफान ने किसान के बाग के तकरीबन 52 फल से लदे पेड़ टूटकर जमीन पर गिर पड़े। किसान को जहां भारी नुकसान हुआ है, वहीं क्षेत्र में तकरीबन डेढ़ सौ से ज्यादा बिजली के खंभे टूटकर गिर गए। ऐसे में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
चक्रवाती तूफान के कारण क्षेत्र में स्थित एक ढाबे की छत उड़ गई, जबकि एक अन्य इमारत की दीवार ढहने से एक व्यक्ति दब गया जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि समय रहते बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। तूफान के कारण मेरठ के गंगानगर क्षेत्र तक की बिजली आपूर्ति ठप हुई है। आगे देखें कैसे चक्रवाती तूफान ने देहात क्षेत्र में मचाया तांडव: -