फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: सामने आई हत्या के पीछे की बड़ी वजह, जल्द खुलेगा असली राज, तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2020 11:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में पुलिस वृद्ध राधेश्याम मित्तल की हत्या के कारणों को तलाश करने में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने जांच में वृद्ध राधेश्याम मित्तल की करोड़ों की संपत्ति पर फोकस कर रखा है। माना जा रहा है कि करोड़ी की संपत्ति हत्या की मुख्य वजह हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी राधेश्याम मित्तल अपनी पत्नी सावित्री के साथ वर्षों से शहर के सदर बाजार में रहते हैं। वृद्ध दंपती ने बेऔलाद होने के कारण अपने भाई राकेश मित्तल के बेटे सागर को गोद लिया हुआ है। मोरना के मेन बाजार में वृद्ध का परंपरागत किराना कारोबार था, जहां से निकलकर वे बाद में शहर के सदर बाजार में रहने लगे थे। उनके तीन भाइयों में अशोक कुमार वर्तमान में बंगलूरू में, बागेश लाला व राकेश कुमार भी सदर बाजार में रहते हैं। राधेश्याम मित्तल शुकतीर्थ-वजीराबाद मार्ग पर स्थित अर्धनारीश्वर धाम शुकतीर्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे, जिन्होंने अपनी साढ़े आठ बीघा जमीन दान कर वर्ष 2015 में इस आश्रम की स्थापना कराई थी।
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मोरना मेन बाजार में उनकी कई दुकानें व अन्य संपत्ति है, जिनकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ से भी अधिक आंकी जा रही है। इसमें से अधिकांश संपत्ति उन्होंने किराए पर चढ़ाई हुई है, जिसका काफी किराया उन्हें मिलता था। इसके अलावा, मोरना में ही उनकी करीब 30 बीघा जमीन भी है, जिसमें वे खेती कराते हैं और फिलहाल इसमें ईख की फसल बोई गई है। माना जा रहा है कि उक्त करोड़ों की संपत्ति ही उनकी हत्या की बड़ी वजह हो सकती है। 

4 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शाम तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने के बाद परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अर्धनारीश्वर ट्रस्ट में रुपयों के विवाद की चर्चा
कस्बे के शुकतीर्थ-वजीराबाद मार्ग पर जून-2015 में राधेश्याम मित्तल द्वारा अर्धनारीश्वर आश्रम की स्थापना कराई गई थी। इसके लिए उन्होंने अपनी साढ़े आठ बीघा जमीन भी दान में दी थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि पिछले कुछ समय से उक्त ट्रस्ट के रुपयों को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ रही थी। इसके चलते राधेश्याम मित्तल को धमकियां भी मिल रहीं थीं। हालांकि पुलिस इसे जांच का विषय बताते हुए तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
अनुज हत्याकांड के बाद दूसरी बड़ी वारदात से सनसनी
कस्बे में दवा व्यापारी अनुज कर्णवाल की सितंबर में हुई हत्या के बाद यहीं के मूल निवासी वृद्ध राधेश्याम मित्तल की गुरुवार को दिनदहाड़े बस में हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ भोपा सोमेंद्र सिंह नेगी व एसओ सूबे सिंह यादव फोर्स के साथ मोरना पहुंच गए और हालात की जानकारी ली। देर रात तक ऐहतियातन मोरना मेन बाजार में फोर्स मौजूद रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें