गंगानगर थानाक्षेत्र में ललसाना-मोदीपुरम मार्ग पर गुरूवार दिन निकलने से पहले ही एक वेगेनार जलती हुई पाई गई। कार में सवार पुरुष की मौत हो गई। बुरी तरह जल जाने के कारण शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। वहीं फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही कार बुरी तरह खाक हो चुकी थी।