फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड: शमशाद की पत्नी और साले ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, खुलेंगे गहरे राज

Fri, 21 Aug 2020 05:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मां-बेटी के साथ शमशाद और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर के भूड़बराल गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी शमशाद की पत्नी और साले ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर परतापुर थाने की पुलिस कोर्ट में पहुंची। पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लेने की कोर्ट में अर्जी लगाई है। 
विज्ञापन

2 of 6
शमशाद के साथ प्रिया - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बिहार निवासी शमशाद ने नाम और धर्म बदलकर गाजियाबाद की प्रिया से प्रेम प्रसंग किया। प्रिया और उसकी बेटी कशिश को लेकर शमशाद परतापुर के भूड़बराल गांव में रह रहा था। पोल खुलने के बाद शमशाद ने मां-बेटी की 24 मार्च को हत्या कर दी। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रिया के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
वहीं उनके शव कंकाल हालत में 115 दिन बाद घर में ही दबे मिले। मुख्य आरोपी शमशाद व उसके दोस्त सचिन को परतापुर पुलिस जेल भेज चुकी है। 

4 of 6
प्रिया और शमशाद - फोटो : अमर उजाला
मां-बेटी की हत्या में शमशाद की पत्नी आयशा और साला दिलावर भी नामजद है। दोनों फरार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को आयशा और दिलावर ने सीजेएम की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा। 
विज्ञापन

5 of 6
अलग अलग फोटो में दोनों पत्नी के साथ शमशाद - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी शमशाद ने आयशा और दिलावर को भी घटना में शामिल होना बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शमशाद के साथ प्रिया और बेटी - फोटो : अमर उजाला
प्रिया की सहेली चंचल कर रही पैरवी 
प्रिया और उसकी बेटी कशिश को इंसाफ दिलाने के लिए प्रिया की सहेली चंचल निवासी मोदीनगर पैरवी कर रही है। चंचल का कहना कि हिंदू जागरण मंच के मनीष भी उनका सहयोग कर रहे हैं। आरोपियों को सजा दिलाने तक वह कोर्ट में केस लड़ेंगे। चंचल के प्रयास के चलते ही मां-बेटी के शव पुलिस ने बरामद किए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें