फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर में फंदे से लटकती मिली प्रेमी की लाश, लोगों को सता रही है इस बात की आशंका, तस्वीरें

Fri, 21 Aug 2020 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
1 of 5
रोते बिलखते परिजन। (इनसेट में मृतक) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाटपाररानी क्षेत्र में गुरुवार की रात प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवती समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
भाटपाररानी के करमुआ गांव का रहने वाला हुलेश साहनी (22) पुत्र परमानंद साहनी लखनऊ में बेल्डर का काम करता था। लॉकडाउन के कारण चार महीने पहले वह घर आया था। बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती से उसका प्रेम संबंध था।

 
विज्ञापन

3 of 5
मृतक हुलेश साहनी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात वह प्रेमिका से मिलने गया था। शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे युवती के पिता हुलेश के घर पहुंचे और बताया कि उनके बेटे ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी है। आनन-फानन हुलेश के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 of 5
मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता परमानंद ने युवती और उसके परिजनों के साथ ही कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस युवती के साथ ही उसके माता-पिता और एक नाबालिग भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
भाटपाररानी सीओ पंचमलाल ने बताया कि युवक के परिजन प्रेमप्रसंग में उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस संबंध में तहरीर मिल चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता लग गई पाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें