फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड के पीछे छिपा ये बड़ा राज, ऐसे हुई थी रंजिश की शुरुआत, तस्वीरें

Wed, 12 Aug 2020 01:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता संजय खोखर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई भाजपा नेता की हत्या मामले में अब तक की जांच में सामने आया है कि दो साल पहले हुए झगड़े में नामजद बेटे को संजय खोखर ने क्लीन चिट दिलाई थी। इसी रंजिश में हत्या की वारदात अंजाम दी गई। हत्या में नामजद आरोपी किस-किसके संपर्क में थे, इसकी जांच में भी पुलिस जुटी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संजय खोखर की हत्या की अब तक की जांच में 17 नवंबर 2018 को छपरौली में हुए झगड़े की रंजिश सामने आई है। मुकदमे में भी यही वजह बताई गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हेवा गांव के विकास कुमार पक्ष के लोगों ने संजय खोखर के घर पर हमला किया था। दोनों ओर से लाठी डंडे चले, जिसमें विकास को गंभीर चोट लगी थी। विकास कोमा में चला गया था और बाद में दिव्यांग हो गया था। उस मामले में संजय खोखर के बेटे अक्षय खोखर समेत 30 लोग नामजद हुए थे।

4 of 5
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं से रंजिश शुरू हुई। संजय खोखर ने अपने बेटे को निर्दोष बताते हुए लखनऊ तक पैरवी करते हुए क्लीन चिट दिला दी थी। मुकदमे से अक्षय का नाम निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bjp leader murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, दूसरा पक्ष इस बात को लेकर रंजिश रख रहा था। संजय खोखर की हत्या के चार नामजदों में विकास का भाई विनीत भी शामिल है। वहीं पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें