उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में राहुल खट्टा गैंग का शातिर अपराधी मोबीन दबोचा गया। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन
2 of 5
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी मनीष मिश्रा ने बताया कि बड़ौत की मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के खेड़ी मार्ग पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान युवकों ने पुलिस पर गोली चला दी।
विज्ञापन
3 of 5
बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।
4 of 5
तमंचा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि घायल युवक राहुल खट्टा गैंग का शातिर अपराधी इदरीशपुर निवासी मोबीन है। मोबीन जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल हैं।