फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद की हत्या का मामला: खुला ये बड़ा राज, महिला डॉक्टर से मोहब्बत करता था मिंटू और...

Fri, 16 Apr 2021 03:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
मेरठ में पार्षद मिंटू की मौत का राज महिला डॉक्टर से उसकी मोहब्बत में छिपा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, चार साल से मिंटू और महिला डॉक्टर के बीच प्रेम संबंध थे। महिला डॉक्टर व उसकी छह साल की बेटी को पार्षद घर में रखना चाहता था। इस पर परिवार में विवाद था।
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा पार्षद की हत्या। - फोटो : amar ujala
कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में महिला डॉक्टर ने अधिकारियों को बताया कि मिंटू के साथ रात 11:00 बजे तक रहने की जानकारी दी। मिंटू की मौत कैसे हुई, महिला डॉक्टर इससे खुद को अनजान बता रही है।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात मिंटू एक महिला डॉक्टर के साथ था। कई लोगों ने दोनों को गाड़ी में एक साथ देखा था। महिला डॉक्टर सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बाजार की निवासी है। मिंटू सदर बाजार स्थित एक जिम में आता था। वहीं महिला डॉक्टर से मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया।

4 of 6
भाजपा पार्षद का घर। - फोटो : amar ujala
महिला डॉक्टर की शादी गाजियाबाद में हुई थी। महिला डॉक्टर आठ दिन पहले गाजियाबाद से मेरठ आ गई थी। तब से मिंटू दिन में उसके साथ हाईवे स्थित बिग बाइट होटल में रह रहा था। वह देर रात को अपने घर चला जाता था। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मिंटू रात 11 बजे होटल से नाराज होकर गया था। महिला डॉक्टर ने ओला कैब से गाड़ी मंगवाई और रात में मिंटू को तलाश किया। नाकाम रहने के बाद महिला होटल लौट आई।
विज्ञापन

5 of 6
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले दिन में मिंटू महिला डॉक्टर और उसकी बेटी को अपने घर लाया था। मिंटू चाहता था कि महिला डॉक्टर मकान के ऊपरी हिस्से में रहे। पत्नी बच्चों के साथ रहें। यह बात पत्नी और परिजनों ने स्वीकार नहीं की। इस पर विवाद भी हुआ। बाद में मिंटू महिला डॉक्टर को लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
‘मामा... फंस गया हूं और मरने के लिए मजबूर हूं’
एक मिनट 20 सेकेंड की वॉयस रिकॉर्डिंग मिंटू ने रात में मामा पंकज को भेजी थी। इसमें मिंटू कह रहा है, मामा अब मैं फंस गया हूं। मरने के लिए मजबूर हो रहा हूं। मेरे बाद मेरे बच्चों का भी ध्यान रखना। पंकज ने बताया कि मैंने ये वॉयस रिकॉर्डिंग सुबह 4:30 बजे सुनी। सुबह आठ बजे मिंटू के साले का फोन आया। इसके बाद हम दोनों मिंटू की तलाश में निकल गए। 9:30 बजे इंस्पेक्टर का फोन आने पर पता चला कि गाड़ी में मिंटू की लाश मिली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें