फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्लाते रहे बेबस पिता, हंसते रहे बदमाश, खौफनाक थी वारदात, देखिए तस्वीरें

Wed, 09 Sep 2020 11:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जागृति विहार में मंगलवार दोपहर जिस समय बदमाशों ने व्यापारी अमन जैन की हत्या की, उस समय एडीजी जोन और आईजी रेंज किठौर थाने का निरीक्षण कर रहे थे। सीओ सिविल लाइन भी एसएसपी ऑफिस में शिकायतें सुन रही थीं। इसी दौरान वारदात हुई। वारदात के दौरान बेबस पिता चिल्लाते रहे और बदमाश हंसते रहे। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 5
मेरठ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
एडीजी मेरठ जोन को मंगलवार को एक थाने का निरीक्षण करना था। इसको लेकर सभी थानों में तैयारियां चल रही थीं। सुबह 10:30 बजे एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी और एसपी देहात अविनाश पांडे, एसपी क्राइम रामअर्ज किठौर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। दोपहर 12:30 बजे एसपी सिटी एएन सिंह अपने कार्यालय में थे। 
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिविल लाइन पूनम सिरोही एसएसपी ऑफिस में बैठी थीं। जागृति विहार में वारदात की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, एसपी क्राइम और शहर के तीन सीओ व एएसपी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मातहतों को इस बारे में हिदायतें भी दीं।

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पिता की बेबसी पर हंसते रहे बदमाश
वारदात के चश्मदीद सतीश कुमार जैन हैं। उनके सामने ही बदमाशों ने अमन को गोली मारी। बेबस पिता चिल्लाते रहे और बदमाश हंसते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मेरठ हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला
वहीं वारदात के बाद बदमाशों ने बाहर खड़े लोगों को धमकाया। कहा कि अगर कोई आगे आया तो उसे भी गोली मार देंगे। ऐसे में कोई भी साहस नहीं जुटा पाया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें