यह था मामला
31 अक्तूबर 2011 को रोहटा थाना क्षेत्र के भदौड़ा गांव में डॉक्टर सुभाष मलिक के घर पर तेरहवीं में उधम सिंह सहित अन्य आरोपियों ने कुख्यात योगेश के भाई प्रमोद भदौड़ा की गोली मार हत्या कर दी। प्रमोद की हत्या के बाद से ही योगेश और उधम में गैंगवार चली आ रही है। इस बीच दोनों तरफ से कई लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना के मरीजों पर स्टडी: सामने आई ये दो बड़ी बातें, सभी के लिए जानना बहुत जरूरी
गैंगवार में हुई हैं छह हत्याएं
प्रमोद की हत्या के बाद योगेश और उधम सिंह गैंग से जुड़े छह लोगों की हत्या हुई है। इसे लेकर पुलिस ने दोनों अपराधियों और उनके गैंग से जुड़े बदमाशों पर कार्रवाई भी करती रही है। सरूरपुर के खेत में उधम सिंह गैंग के तीन बदमाश मारे थे। वहीं, प्रमोद की हत्या में चश्मदीद गवाह सुभाष मलिक की भी हत्या हुई थी। दो अन्य लोग भी गैंगवार में जान गंवा चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/