मेरठ में चार साल के मासूम अब्दुल्ला की हत्या का राज खुल गया है। हत्या में गिरफ्तार अब्दुल्ला की बुआ जीनत और फुफेरे भाई जुल्फिकार उर्फ जिल्लू ने बताया है कि अब्दुल्ला की मां गुड़िया हमसे ज्यादा भात देने पर रिश्तेदारी में ताने मारती थी। तभी से हम उसके परिवार से रंजिश रखते थे। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।