फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजर देख कांप उठे लोग, हर तरफ फैला था खून ही खून, बेटे के शव से लिपटकर रोती रहीं मां, तस्वीरें

Tue, 05 Nov 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 6
जांच करने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद का गांव जानखेड़ा सोमवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। करीब दस राउंड फायरिंग से हर ओर दहशत पसर गई। ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल था। जब वे परशुराम के घर पहुंचे, तो हर ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। यह मंजर देखकर ग्रामीण पूरी तरह कांप गए। बेटे और ससुर की हत्या के बाद खुद भी मर गया, अगली स्लाइडों में जानिए पूरी घटना-
विज्ञापन

2 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अपने मासूम बेटे अंशुल को खून से लथपथ देखकर मोनिका की चीख निकल गई। वह बेटे के शव से लिपटकर बुरी तरह रोने लगी। हर ओर चीख-पुकार का माहौल था। गांव में हर कोई बच्चे की मौत पर बेहद दुखी था। अंशुल कक्षा तीन में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें: मां ने प्रेमी संग रची साजिश, फिर बेटे को दी दर्दनाक मौत, अनैतिक संबंधों का करता था विरोध
विज्ञापन

पूरे परिवार का सफाया करना चाहता था सचिन

3 of 6
हत्या - फोटो : अमर उजाला
सचिन अपने ससुराल वालों का पूरी तरफ सफाया करना चाहता था। घर पर मोनिका और उसकी मां नहीं थी, नहीं तो वह उन्हें भी मौत के घाट उतार देता। एसएसपी दिनेश कुमार से मोनिका ने बिलखते हुए कहा कि पति तो उसका था ही नहीं, जीने का एक ही सहारा उसका बेटा अंशुल था। लेकिन दरिंदे ने अंशुल को भी उससे छीन लिया। अब वह किसके सहारे जिएगी।

4 of 6
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मोनिका ने एसएसपी को बताया कि उसने रामपुर मनिहारान पुलिस से शिकायत की थी। वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई तो तत्कालीन एसएसपी से मिली थी। उन्होंने रामपुर थाने जाने को बोल दिया, लेकिन थाना पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। जब सचिन जेल से जमानत पर बाहर आया तो वह गायब हो गया। उसके परिजनों ने उसके अपहरण की झूठी रिपोर्ट उसके मायके वालों के खिलाफ दर्ज करा दी थी।

यह भी पढ़ें: मोबाइल चिप से खुला कत्ल का राज, वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन

पंकज भी था निशाने पर, नहीं आया दिल्ली से 

5 of 6
घटना की जानकारी लगने पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सचिन का साला पंकज दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करता है। वह रविवार को आता है और सोमवार सुबह दिल्ली के लिए निकल जाता है। इस बार पंकज दिल्ली से किसी कारणवश नहीं आ सका था। यदि वह होता तो उसे भी मारने की योजना सचिन ने बना रखी थी। पंकज का कहना था कि सचिन की नजर हमारी प्रॉपर्टी पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरोपी दामाद गोले में, ससुर व आरोपी का बेटा दांए - फोटो : अमर उजाला
खून से लाल हो रही सहारनपुर की धरती 
डरावने आंकड़े
आठ अक्टूबर--देवबंद में भाजपा नेता यशपाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 
12 अक्तूबर-देवबंद में ही भाजपा नेता धारा सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
23 अक्तूबर-सरसावा से लापता युवक का शव सुबह खेत में बरामद हुआ
30 अक्तूबर- अपहरण के बाद हत्या, शव बरामद

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें