फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 वकीलों पर एफआईआर के बाद बवाल, इंस्पेक्टर को पीटा, सीओ की गाड़ी तोड़ी, पथराव-जाम

Mon, 04 Nov 2019 09:52 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में वकीलों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नौबस्ता के रेस्टोरेंट में दो दिन पहले हुए बवाल के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को सिविल लाइन में वकीलों के प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। एसएसपी दफ्तर पर पथराव कर सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए गए। महिला थाने के सामने इंस्पेक्टर और ट्रैफिक सिपाही को पीटकर सीओ जीआरपी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।

महिला थाने की पुलिसकर्मियोें ने मोर्चा संभालकर बवालियों को खदेड़ा। वीआईपी रोड पर ढाई घंटे तक जाम लगाकर अराजकता चलती रही, लेकिन पुलिस के आला अफसर नदारद रहे। सुबह करीब 11 बजे शताब्दी गेट के पास जुटे सैकड़ों वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारी पर एसएसपी दफ्तर के भीतर फोर्स बुलाई गई। 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर में वकीलों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसएसपी दफ्तर पर पथराव शुरू हो गया। गेट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। उग्र भीड़ नारेबाजी करते हुए वीआईपी रोड कब्रिस्तान तिराहा (महिला थाने के पास) पहुंची और सड़क पर बाइकें खड़ी कर जाम लगा दिया। सीओ जीआरपी राजेश कुमार द्विवेदी की गाड़ी पर हमला बोल पथराव कर तोड़फोड़ की। चालक प्रेम चंद्र से भी हाथापाई की।

वहां से गुजर रहे पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर इंद्रपाल सिंह की बाइक रोककर उन्हें पीटा, बिल्ले नोचकर फेंक दिया और बाइक गिरा दी। यह देखकर महिला थाने की एसओ स्नेहलता समेत 10-12 महिला पुलिसकर्मी उपद्रवियों से भिड़ गईं और इंस्पेक्टर को छुड़ाया। दोपहर ढाई बजे बवाल खत्म होने के बाद फोर्स पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
कानपुर में वकीलों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी रोड जाम, राहगीर दहशत में, एंबुलेंस भी फंसी 
बवाल के कारण वीआईपी रोड पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने सरसैया घाट और डीएवी कॉलेज चौराहे के पास से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। इसके बावजूद लोगों को जाम से जूझना पड़ा। अराजकता देखकर लोग दहशत में आ गए थे। जाम लगाए उपद्रवियों ने कई एंबुलेंस को भी निकलने नहीं दिया। दूसरे रास्तों से एंबुलेंस को भेजना पड़ा।

4 of 5
कानपुर में वकीलों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला  
नौबस्ता स्थित कानपुर किचन कार्नर रेस्टोरेंट में शनिवार रात कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्यामजी श्रीवास्तव, महामंत्री कपिल दीप सचान समेत चार लोग खाना खाने गए थे। वहां किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई, फिर पुलिसकर्मियों से मारपीट हुई। इसके बाद रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ और बवाल हुआ था। पुलिस ने वकीलों की तरफ से एक एफआईआर पुलिसकर्मियों व रेस्टोरेंट मालिक व कर्मचारियों पर की थी, जबकि दो एफआईआर 150 वकीलों पर लिखी गई। इसी के विरोध में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कानपुर में वकीलों का बवाल - फोटो : अमर उजाला

मामले में घटना संबंधी सीसीटीवी फुटेज के अलावा कई अन्य वीडियो व फोटो जुटाए गए हैं। उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
- अनंत देव, एसएसपी

आला अधिकारियों को अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो उन पर भी कार्रवाई होगी। - प्रेम प्रकाश, एडीजी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें