फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में बयान देने से पहले प्रेमिका का कत्ल, पुलिस से हुई थी ये बड़ी चूक, पढ़िए- क्या है पूरा मामला

Tue, 17 Mar 2020 11:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कोर्ट में बयान देने से पहले ही अंकित ने अंजलि का कत्ल कर दिया। पढ़िए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बहला फुसलाकर अपहरण करने के मामले में अंजलि ने पुलिस को अंकित के खिलाफ बयान दिया था। मंगलवार को ही उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाना था। पुलिस का मानना है कि अंकित को कोर्ट में भी उसके खिलाफ बयान देने की आशंका थी, जिस कारण उसने अंजलि की हत्या कर दी। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 5
murder news, muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि अंजलि के लापता होने पर परिजनों ने बहला फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें अंकित और उसके भाई को नामजद किया गया था। बरामद होने पर अंजलि ने पुलिस को अंकित के खिलाफ बयान दिया था और मंगलवार को ही कोर्ट में पेश कर मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज होना था। इंस्पेक्टर के अनुसार संभवत: कोर्ट में भी वह प्रेमी के खिलाफ बयान देती। जिससे कोर्ट से प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई होनी तय थी। कार्रवाई के डर के चलते अंकित सोमवार देर रात युवती के घर में घुस गया और हत्या कर दी।
विज्ञापन

3 of 5
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के परिजनों ने लगाया घर से बुलाने का आरोप
अंजलि की हत्या के आरोप में पकड़े गए उसके प्रेमी अंकित के पिता इंद्रपाल और मां मुन्नी का कहना है कि वे थाने से बेटे को लेकर घर आ गए थे। देर रात अंजलि के परिजनों ने अंकित को कॉल करके अपने घर बुलाया था। आरोप है कि अंजलि के परिजनों ने बेटी की हत्या कर अंकित को फंसाने के लिए हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि प्रेमी के परिजनों ने इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी है।

4 of 5
घटनास्थल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी जोड़े को परिजनों के सुपुर्द करने पर उठे सवाल
अंजलि को सोमवार सुबह पुलिस ने प्रेमी अंकित के साथ बरामद कर लिया था। मेडिकल कराने के बाद महिला कांस्टेबल ने युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। 

उधर, थाना पुलिस ने अंकित को भी बिना समुचित कार्रवाई के परिजनों को सौंप दिया था। थाना पुलिस ने आखिर किसके दबाव में प्रेमी जोड़े को परिजनों के सुपुर्द किया, यह सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं मामले में महिला कांस्टेबल का कहना है कि उसने मेडिकल कराने के बाद जिला अस्पताल से इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी परासौली को कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव ही नहीं हुईं। इस पर उसने जिला अस्पताल में मौजूद परिजनों को ही युवती सुपुर्द कर दी थी। 

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि नियमानुसार बरामदगी के बाद युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही उसकी सुपुर्दगी की जाती है। युवती को बिना बयान दर्ज कराए किस स्तर पर उसके परिजनों के हवाले किया गया, सीओ बुढ़ाना को इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें