फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का बड़ा दावा- मेरठ में घूम रहा ढाई लाख का इनामी बद्दो, सामने आई चौंकाने वाला बात

Thu, 05 Mar 2020 02:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को ढूंढने में पुलिस फेल हो गई है।
विज्ञापन
1 of 7
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो को ढूंढने में पुलिस फेल हो गई है। बद्दो ने एक महीने पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर पूर्व डीजीपी बृजलाल व केबिल कारोबारी के खिलाफ पोस्ट डालकर खुद की नीदरलैंड की लोकेशन बताई थी। जिस पर पुलिस का दावा था कि बद्दो भारत में है।
विज्ञापन

2 of 7
बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब एससीएसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के हाईवे पर बद्दो से मुलाकात के बाद तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लेकिन पुलिस खामोश है। सवाल पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा कि बद्दो शहर में खुलेआम कैसे घूम रहा और उसके निशाने पर कौन है।
विज्ञापन

3 of 7
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
30 जनवरी को सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के बेटे हिमांशु की शादी लालकुर्ती स्थित एक फार्म हाउस में थी। चढ़त के दौरान दूल्हे हिमांशु व पिता मुकेश सिद्धार्थ ने ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की थी। वीडियो वायरल होने के बाद लालकुर्ती थाने में पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

4 of 7
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मुकेश सिद्धार्थ ने दावा किया था कि पुलिस कस्टडी से भागा मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो उसे मेरठ हाईवे पर सात फरवरी 2020 को मिला था। बद्दो मर्सिडीज में था। अगर मुकेश सिद्धार्थ का यह दावा सही है तो मुकेश सिद्धार्थ ने इसकी सूचना पुलिस को देना क्यों मुनासिब नहीं समझा। सवाल यह भी है कि जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट में नामजदगी के बाद से फरार चले सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने इतने बाद क्यों यह खुलासा किया। पुलिस अधिकारी भी इस पूरे मामले पर क्यों खामोश हैं।
विज्ञापन

5 of 7
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media
कौन है बद्दो के टारगेट पर 
बद्दो 28 मार्च 2019 को दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। जिस पर डीजीपी ने ढाई लाख का इनाम किया हुआ है। बद्दो की फरारी से कई परिवारों को खतरा बना हुआ है। बद्दो की तलाश में एटीएस और एसटीएफ समेत कई जिलों की पुलिस लगी है। सपा नेता की बात में कितना दम है, इसका खुलासा तो उसकी गिरफ्तारी के बाद होगा। लेकिन उससे बड़ा सवाल है कि बद्दो मेरठ में ही घूम रहा है, यह सच है तो उसके निशाने पर कौन है। मेरठ में उसको कौन संरक्षण दे रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media
मुकेश सिद्धार्थ के सरेंडर का इंतजार 
सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ मोबाइल का प्रयोग रहा है। लेकिन सर्विलांस सेल लोकेशन लेने में नाकाम साबित हो रहा है। इस मामले में पुलिस भी खानापूर्ति कर रही है। दबिश देने का महज दिखावा हो रहा है। आईजी का 24 घंटे का अल्टीमेटम भी पूरा हो रहा है। मुकेश सिद्धार्थ कोर्ट में सरेंडर कर सकता है, पुलिस इसका इंतजार कर रही है। पुलिस का दावा है कि मुकेश कई दिनों से प्रयागराज में है। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज  - फोटो : अमर उजाला
गहनता से होगी पूछताछ
आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उसके बेटे हिमांशु को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। सपा नेता ने बद्दो से मुलाकात करना बताया है, इसकी भी जांच कराई जा रही है। मुकेश की गिरफ्तारी के बाद गहनता से पूछताछ होगी, तब जाकर बद्दो के बारे में सही जानकारी होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें