फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख से हो पूछताछ तो खुलेंगे अहम राज, कैराना में हुई थी माहौल खराब करने की साजिश

Thu, 05 Mar 2020 01:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख से पूछताछ हो तो, कई अहम राज का पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार शाहरुख की गिरफ्तारी बेशक शामली से हुई, लेकिन यहां उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यदि पुलिस उससे पूछताछ करे तो, कई राज का पर्दाफाश हो सकता है। जिससे उसकी शामली जिले में मौजूदगी का उद्देश्य भी उजागर होगा। लेकिन स्थानीय पुलिस जानकारी नहीं दे रही और स्थानीय पुलिस शाहरुख से पूछताछ करने या कोई जानकारी जुटाना जरूरी नहीं समझ रही है।
विज्ञापन

2 of 7
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शाहरुख को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। जिस पिस्टल से उसने फायरिंग की, उसकी बरामदगी होनी शेष है। शाहरुख की शामली में मौजूदगी कई मायनों में गंभीर है। शाहरुख सीएए विरोधी हिंसा में शामिल रहा था। कैराना में भी दिसंबर में सीएए के विरोध में माहौल खराब करने की साजिश हुई थी। पीएफआई, एसडीपीआई के 23 समर्थक भी पकड़े गए थे। संभावना है कि शाहरुख ऐसे आरोपियों के संपर्क में रहा होगा।
विज्ञापन

3 of 7
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : Social Media
वहीं मुंगेर मेड पिस्टल के साथ कैराना के कई लोग पकड़े जा चुके हैं, ये भी काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि शाहरुख ने भी मुंगेर मेड पिस्टल से फायरिंग की थी। इस लिहाज से शाहरुख से पूछताछ जरूरी हो सकती है लेकिन स्थानीय पुलिस पूछताछ से कतरा रही है।

4 of 7
Delhi violence - फोटो : अमर उजाला
तलाशा जाएगा शाहरुख का कैराना और झिंझाना से कनेक्शन 

शाहरुख का कैराना और झिंझाना से कनेक्शन बताया जा रहा है। इसी लिहाज से दिल्ली पुलिस की टीम के आने की चर्चा दिनभर चलती रही, लेकिन स्थानीय पुलिस ने इस तरह की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

5 of 7
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को शाहरुख की शामली से गिरफ्तारी दिखाई थी लेकिन ये स्पष्ट नहीं किया गया कि उसे शामली जिले के किस कस्बे, मोहल्ले से और किसके यहां से पकड़ा गया। इस संबंध में न तो क्राइम ब्रांच की तरफ से कोई जानकारी मिली ना ही स्थानीय पुलिस की तरफ से। बुधवार को कैराना कस्बे में शोर मचा कि शाहरुख की कैराना और झिंझाना कस्बे में रिश्तेदारी है। कैराना कस्बे के एक मोहल्ले में शाहरुख की दूर की मौसी का बेटा रहता है। कस्बे से ही क्राइम ब्रांच ने उसे दबोचा है।
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि जिस परिवार के बारे में चर्चा थी, उसके सदस्यों ने शाहरुख से किसी तरह की जान पहचान से ही इनकार कर दिया। शाम के वक्त शोर मचा कि झिंझाना कस्बे के एक मोहल्ले में भी शाहरुख के ननिहाल पक्ष की रिश्तेदारी है। रात को झिंझाना में भी दिल्ली पुलिस टीम के पहुंचने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
एसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि शाहरुख का यहां पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, ऐसे में उससे पूछताछ का कोई बड़ा आधार नजर नहीं आ रहा। यदि दिल्ली पुलिस कोई सहयोग चाहेगी तो दिया जाएगा। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें