फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब कुरैशी ने कबूला, हत्या से पहले नेहा के साथ की थी दरिंदगी की सारी हदें पार

Fri, 28 Apr 2017 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
नेहा हत्याकांड का खुलासा
मेरठ में हत्यारोपी शोएब कुरैशी ने दूसरे दिन पुलिस रिमांड पर सनसनीखेज खुलासा किया। शोएब व उसके पार्टनर अमित ने दरिंदगी के बाद नेहा की हत्या की थी। पुलिस ने इस केस में दोनों हत्यारोपियों पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी ने मां-बेटी की हत्या और नेहा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करना कबूल किया।लेकिन शोएब सुमनलता की लाश जलाने से इंकार कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी शोएब कुरैशी
ग्रेटर पल्लवपुरम निवासी नेहा और उसकी मां सुमनलता को शोएब कुरैशी निवासी लावड़ ने छह अप्रैल को ही मार डाला था। तीन दिन के रिमांड पर आया हत्यारोपी शोएब गिरगिट की तरह रंग बदल रहा है। बुधवार को रिमांड के दूसरे दिन शोएब ने नया खुलासा किया है। उसने बताया कि नेहा नई जींस लेकर ऑफिस में आई थी। नेहा बार- बार अंकित से फोन पर बात करती थी, जोकि उसको अच्छा नहीं लगता था। इसको लेकर शोएब व उसके पार्टनर अमित ने पहले उसको पीटा और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मार डाला था। 
विज्ञापन

3 of 7
नेहा का फाइल फोटो
हत्यारोपी शोएब ने कहा कि नेहा की हत्या करने के बाद मैंने सुमनलता की गोली मारकर हत्या की थी। सुमनलता का शव मवी-लावड़ गांव के जंगल में पुआल में छुपाया था। लेकिन दावा किया कि लाश मैंने नहीं जलाईं। यह सुनकर पुलिस भी हैरान है कि आखिर शव को किसने जलाया। शव आलू की बोरियों के साथ जलाया गया, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुटी है। 

4 of 7
आरोपी शोएब कुरैशी
पुलिस ने बुधवार को शोएब से पूछताछ करने के बाद मवी व लावड़ में दबिश दी। पुलिस ने बाग की देखरेख करने वाले को ढूंढा। लेकिन वह घर से फरार मिला। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पुलिस को अंदेशा है कि आलू मालिक ने पुआल को जलाया है, जिसमें सुमनलता का शव जलकर राख हो गया। हालांकि कुछ दूसरा मामला न हो, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 7
नेहा हत्याकांड में जांच करती पुलिस
बुधवार को भी शोएब से पुलिस ने क्राइम सीन कराया। पुलिस शोएब को सिटी सेंटर, रजबन बाजार, आबूलेन स्थित फ्लेवर रेस्टोरेंट पर लेकर गई। पुलिस लिखा पढ़ी के लिए शोएब को सभी जगह पर लेकर गई। वह पूछताछ में नई-नई बातें बता रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी शोएब कुरैशी
सुमनलता के परिवार से शोएब पांच साल से जुड़ा था। सुमनलता के जरिये ही वह नेहा के करीब पहुंचा था। आरोपी ने मां-बेटी पर ब्लैकमेलिंग करने का भी आरोप लगाया है। नेहा के दोस्त अंकित को शोएब पर शक था। शोएब और अंकित एक दूसरे से नफरत करते थे। पुलिस अंकित से फिर से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेहा हत्याकांड में जांच करती पुलिस
इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने बताया कि शोएब पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 419 (नाम बदलकर अपराध करना) और 404 (हत्या के बाद शव के आभूषण उतारकर छुपाना) की धारा लगाई हैं। इसके अलावा 302 (हत्या) व 201 (साक्ष्य छुपाना) की धारा उस पर पहले से लगी है। अमित को भी दुष्कर्म और हत्या का अभियुक्त बनाया गया है। शोएब के कई लड़कियों से संबंध थे, इसकी जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें