फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सवाल: आखिर क्यों हुई वारदात, जांच में उलझे अफसर, तीन हत्याओं से सिहर उठे लोग, तस्वीरें

Wed, 01 Jan 2020 02:21 AM IST
कपिल kapil रोहित अग्रवाल, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 5
विलाप करते परिजन और नीचे अजय व पत्नी और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अजय पाठक का पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का है। समाजसेवा में भी परिवार पीछे नहीं रहता। शामली में इस परिवार के साथ हुई वहशियाना वारदात से लोग सिहर उठे, हर किसी की जुबां पर यही सवाल था कि आखिर क्यों हुई यह वारदात ? अजय पाठक के बेटे को क्यों ले गए हत्यारे। पता नहीं उसके साथ क्या किया होगा। हालांकि हत्या के तरीके को देख पुलिस प्रथम दृष्टया इसे रंजिश मान रही है, लेकिन रंजिश किस वजह से थी, यह अभी पता नहीं चला है। वारदात के पीछे किसी नजदीकी और परिचित के होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। परिजनों ने भी कुछ जानकारी पुलिस को दी है। उस पर भी पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंचे डीएम - फोटो : अमर उजाला
परिचित ही खुलवा सकता है दरवाजा 
पुलिस को आशंका है कि घटना मंगलवार तड़के हुई। उस वक्त अजय पाठक और उनका परिवार सो रहा होगा और दरवाजे भी अंदर से बंद होंगे। ऐसे में हत्यारे मकान के अंदर कैसे घुसे, ये बड़ा सवाल है। ऐसे में दो ही वजह हो सकती हैं। हत्यारा पहले से ही कमरे में हो, या फिर उसने वारदात से पहले आकर ही दरवाजा खुलवाया हो। आशंका यह भी है कि हत्यारों में परिवार का कोई नजदीकी और परिचित भी हो सकता है। उसी ने दरवाजा खुलवाया होगा, क्योंकि अंजान व्यक्ति के लिए दरवाजा नहीं खोला जाता। दरवाजा खुलवाने वाला कौन था, पुलिस सबसे ज्यादा इसी बिंदु पर काम कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
गायक अजय पाठक और बेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रुपयों का लेन देन भी एक बिन्दु 
भजन गायन से अजय पाठक ने देश भर में नाम कमाया। उनका अच्छा खासा रुतबा था। चर्चा है कि अजय रुपयों का लेन देन भी करते थे, जिससे यह आशंका भी बन रही है कि किसी से रुपयों के लेन देन पर उनका विवाद तो नहीं चल रहा था। साथ ही किसी रिश्तेदार या नजदीकी से पुराने विवाद के बारे में भी पता किया जा रहा है।

4 of 5
गायक अजय पाठक व बेटे का फोटो - फोटो : अमर उजाला
बेटे को ले जाना बड़ी वजह
अजय पाठक का 10 साल का बेटा भागवत लापता है। ट्रिपल मर्डर में यही सबसे अहम कड़ी है। सवाल है कि आखिर भागवत कहां गया। हत्यारे उसे अपने साथ ले गए हैं तो ऐसा क्यों ? घटना के वक्त यदि भागवत कमरे में था तो वह घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी है। हत्यारे अक्सर अपने खिलाफ सबूत नहीं छोड़ते। ऐसे में हत्यारे उसे क्यों ले गए। यही बात पुलिस को काफी उलझा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटना की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है। चार टीमें लगाई गई है। सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। मामला रंजिश का लग रहा है लेकिन ये रंजिश किस वजह से है, इसका पता लगाया जा रहा है। परिजनों से भी बात कर जानकारी ली गई है। - विनीत जायसवाल, एसपी शामली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें