फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के गनर की हत्या में उलझी पुलिस, परिजन बोले- इकलौता बेटा क्यों करेगा आत्महत्या

Wed, 29 Jan 2020 02:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सिपाही आशीष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गन्ना मंत्री के गनर (सिपाही) आशीष की हत्या का मामला अभी उलझा हुआ है। आशीष के परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं तो पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से काफी हद तक स्थिति साफ हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला
आशीष के पिता संजीव सिंह ने बताया कि आशीष उनका इकलौता बेटा था। उसकी शादी गांव भराला निवासी पारुल से पांच साल पहले हुई थी। आशीष के ससुराल वालों ने चार महीने पहले उनके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में बाद में समझौता हो गया था। जिसमें समझौते के अनुसार जेवरात व नगदी देने पर ससुराल वालों ने समझौता कर मुकदमा वापस ले लिया था। मंगलवार को तलाक के लिए तारीख पर न्यायालय जाना था। उनका कहना है कि जब पत्नी से विवाद निपट गया था तो वह आत्महत्या क्यों करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
मौके पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई सवालों के जवाब आने बाकी
इस मामले में कई सवालों के जवाब आने बाकी है। आशीष के पिता संजीव सिंह ने बताया कि आशीष की मंगलवार को ही न्यायालय में तलाक की तारीख थी। सुबह नौ बजे वह देवता पूजन करने खेत पर गया था। जब काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिवार के ही छोटू नाम के बच्चे को देखने के लिए भेजा। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा तो उसने पाया कि आशीष का खून से लथपथ शव खेत में पड़ा था। उसने तुरंत ही घर पर सूचना दी। परिजन और ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो आशीष की कनपटी में गोली लगी थी। परिजनों का कहना है कि मौके पर संदिग्ध हालात थे। मौके पर न तो कोई तमंचा मिला और न कोई सुसाइड नोट, जिससे साबित हो कि उसने आत्महत्या की हो। जबकि पुलिस दावा कर रही है कि सिपाही ने खुद की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली।

4 of 6
परिजनों से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह भी दावा कर रही है कि सूचना देने वाले ने शव के पास तमंचा होना बताया था। पुलिस के पहुंचने से पहले तमंचा वहां से गायब कर दिया गया। सवाल उठता है कि आखिर तमंचे को वहां से किसने उठाया और क्यों। इसको लेकर भी गांव में अलग-अलग चर्चाएं हैं। परिजन हत्या और पुलिस आत्महत्या बताने में जुटी है। ऐसे में अभी पुलिस की जांच उलझी हुई है। मामला सिपाही की मौत से जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में लखनऊ से भी पूछा गया है।
विज्ञापन

5 of 6
एसएसपी अजय साहनी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने एक घंटा की परिजनों से बात 
इस वारदात की जानकारी पर एसपी देहात अविनाश पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि एसएसपी अजय साहनी मवाना थाने पहुंचे और आशीष के परिजनों को बुलाकर बंद कमरे में करीब एक घंटा तक वार्ता की। परिजनों ने हत्या होने की बात कही। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की तथा नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : अमर उजाला
ढाई माह से मंत्री की सुरक्षा में था आशीष
कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा में तैनात सिपाही आशीष 26 जनवरी को तीन दिन की छुट्टी लेकर शामली से अपने मवाना स्थित गांव गया था। आरआई शामली हरमीत सिंह ने बताया कि आशीष 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। चार अक्तूबर 2019 को आशीष मुरादाबाद से ट्रांसफर होकर शामली आया था। 15 नवंबर 2019 को आशीष की तैनाती कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की सुरक्षा में चल रही थी। 30 जनवरी को आशीष की ड्यूटी पर वापसी होनी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें