meerut news, sotiganj
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी कैंट सूरज राय के निर्देशन में सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत व इंस्पेक्टर क्राइम सत्येंद्र कुमार ने सोतीगंज स्थित मकान पर छापा मारकर 50 दुपहिया वाहनों के इंजन व अन्य पुर्जे जब्त किए थे। जांच में दस इंजन के नंबर घिसकर मिटाया जाना पाया गया। सात इंजन ऐसे मिले जो दिल्ली और हरियाणा से चोरी की गई बाइकों के थे। इनके अलावा 33 इंजनों का विवरण नहीं मिल सका। पुलिस ने इस मामले में सोतीगंज के अफजाल, फैजान, जावेद, अरशद उर्फ लंगड़ा, शाकिब उर्फ गद्दू, मोहसीन, दानिश, साजिद, जिशान उर्फ पव्वा, रविंदरपुरी सोतीगंज के नौशाद उर्फ बिहारी, देहलीगेट पुर्वा फैयाज अली निवासी जुनैद उर्फ चूनस, सोनू तोतला, मोहसिन उर्फ बंदर, खैरनगर के जुनैद उर्फ जुन्नू, पुर्वा अहमदनगर जली कोठी निवासी सुहैल उर्फ शीला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी कैंट ने बताया कि15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।