फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पोल खुली तो नींद से जागी पुलिस, बंद कराया कोर्ट का एक गेट, जज के सामने हुआ था मर्डर

Thu, 19 Dec 2019 02:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या के बाद पुलिस नींद से जाग गई है। पुलिस ने बुधवार को जजी का एक गेट बंद कर दिया है। जजी में आने जाने वालों की चेकिंग की गई। वादकारियों के सामान की भी स्केनर से जांच की गई।
विज्ञापन

2 of 7
एक गेट बंद कराया - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को शाहनवाज की कोर्ट रूम में हत्या से जजी में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई थी। जजी में हत्या होने से वकीलों में भी रोष था। वकील जजी में सुरक्षा व्यवस्था ताक पर बता रहे थे। जजी में जाने के लिए शास्त्री चौक व मंडावर रोड की ओर से एक एक गेट बने हैं। दोनों गेट पर पुलिस नहीं रहती है।
विज्ञापन

3 of 7
कोर्ट तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंडावर रोड पर मेटल डिटेक्टर लगा है, लेकिन कोई जांच करने वाला नहीं है। बुधवार को पुलिस ने मंडावर रोड वाला गेट पूरी तरह बंद कर दिया। वहां से कोई कूदकर भी अंदर न जा सके यह देखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए। शास्त्री चौक रोड की ओर से बने गेट पर गहन तलाशी के बाद ही वादकारियों को अंदर जाने दिया गया।

4 of 7
कोर्ट में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कई सालों से जजी में बंद पड़ी स्कैनर मशीन को भी बुधवार को शुरू किया गया। वादकारियों व अन्य लोगों का सामान स्कैन करने के बाद ही जजी में जाने दिया गया। चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। नजीबाबाद के सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में स्वॉट टीम व अन्य थानों की पुलिस ने जजी में चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

अब पुख्ता किए जाएंगे इंतजाम 

5 of 7
मशीन में सामान की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने जजी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य करने का प्लान बनाया है। अब हर किसी की तलाशी होगी। केवल एक गेट से ही जजी में हर कोई आ जा सकता है। आने जाने पर तलाशी ली जाएगी। पास के लिए अलग से काउंटर खुलेंगे। बायोमैट्रिक मशीन भी लगेगी। अधिवक्ता हो या कोई भी हो, सभी को तलाशी से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन

6 of 7
सामान की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि जजी की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी। कोई भी बिना चेकिंग के जजी में आ जा नहीं सकेगा। अगर चेकिंग का विरोध न हुआ होता तो जजी में यह घटना न होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल का जायजा लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि 18 पुलिसकर्मी जो सस्पेंड हुए हैं उनकी जगह 26 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो असलहों के साथ तैनात रहेंगे। हर किसी पर उनकी पैनी नजर रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें