फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में मर्डर: निशाने पर था सिर्फ शाहनवाज, जब्बार को लेकर खुल सकते हैं बड़े राज

Thu, 19 Dec 2019 02:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में तीनों शूटरों का निशाना शाहनवाज ही था। जब्बार उनके टारगेट पर नहीं था। यही वजह रही कि शूटरों ने जब्बार पर एक भी गोली नहीं दागी। सारी गोलियां शाहनवाज पर बरसाई गईं। आशंका जताई जा रही है कि शाहनवाज की हत्या कराने वालों से जब्बार मिल गया होगा। इसलिए उसकी हत्या नहीं की गई और वारदात के दौरान जब्बार आसानी से फरार भी हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
सीजेएम कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीजेएम कोर्ट में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। शाहनवाज अपने साथी जब्बार के साथ पेशी पर आया था। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों शूटर भी कोर्ट परिसर में आकर खड़े हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुमित व अकराज ने शाहनवाज पर सबसे ज्यादा गोलियां बरसाईं। साहिल भी गोली चला रहा था। आरोपियों को किसी का डर नहीं था। एक भी गोली उन्होंने जब्बार को नहीं मारी। जब्बार आसानी से वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

3 of 7
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि जब्बार शाहनवाज की हत्या कराने वालों से मिल गया होगा। तभी उसका खात्मा नहीं किया गया। वरना जब्बार का खात्मा करना भी आसान था। यह बात शाहनवाज की हत्या करने वाले सुमित, अकराज व साहिल ने भी पुलिस से कही है कि उनका उनका इरादा जब्बार की हत्या करने का नहीं था। जब्बार को मारना होता तो वे उसे भी वहीं मार देते। जब्बार की हत्या नहीं करनी थी। केवल शाहनवाज की हत्या करने आए थे और वही निशाने पर था।

4 of 7
घटना के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र का कहना है कि हो सकता है कि जब्बार से हत्या कराने वालों की सेटिंग हो गई हो। इसी के तहत शाहनवाज की हत्या की गई हो। तभी तो जब्बार जिंदा वहां से भाग गया।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
तीनों हत्यारोपी हैं दोस्त 
सुमित, साहिल व अकराज के मुताबिक वे तीनों आपस में साथी हैं। हाईस्कूल करने के बाद अकराज दिल्ली काम करने चला गया। छह माह पूर्व जब साहिल के पिता हाजी अहसान की हत्या हुई तो वापस आ गया। साहिल व अकराज में गहरी दोस्ती है। तभी से वह साहिल के साथ रह रहा है। सुमित के मुताबिक गंगा बैराज के पास खादर में उसका फार्म हाउस है। वह यहां खेती करने आता है। साहिल से उसकी दोस्ती है। तीनों आपस में दोस्त हैं। दोस्ती में ही उसने वारदात को अंजाम दिया है। साहिल शाहनवाज की हत्या में इस्तेमाल तीनों पिस्टल अपने पिता की बता रहा है। साहिल बिजनौर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ जब्बार, पर पुलिस गिरफ्त में नहीं 

6 of 7
कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या होने के बाद फरार हुआ जब्बार सीजेएम कोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ। शूटरों द्वारा जब शाहनवाज की हत्या की गई, तो जब्बार भी शाहनवाज के पास ही खड़ा था। भगदड़ के बीच मौका मिलते ही वह भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, तो जब्बार भागता हुआ दिखाई दिया है। 

शाहनवाज की हत्या के बाद से पुलिस फरार हुए जब्बार को तलाश रही है। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। अब पुलिस जब्बार को ढूंढती घूम रही है पर वह हाथ नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल का जायजा लेते आईजी - फोटो : अमर उजाला
आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा का कहना है कि जब्बार को तलाश करने के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं। सभी टीमें जब्बार के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें