आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी लगने पर एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस जजी पहुंची थी। इसके बाद सीजेएम कोर्ट को बंद कर दिया। वहां किसी को नहीं जाने दिया। काफी देर बाद पुलिस हत्या को अंजाम देने वाले तीनों हत्यारोपियों को थाने ले गई। पुलिस फरार जब्बार की तलाश में जुटी है।