फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में मर्डर: फरार जब्बार की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, पुलिस ने कई राज्यों में बिछाया जाल

Fri, 20 Dec 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में सीजेएम कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की हत्या के दौरान फरार हुए जब्बार को तलाशने में पुलिस ने कई जगह ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन जब्बार हाथ नहीं लगा। पुलिस ने जब्बार की तलाश में कई जिलों में जाल बिछा दिया है। पुलिस की छह टीम जब्बार को तलाशने में जुटी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गत मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाए गए हिस्ट्रीशीटर शाहनवाज की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। शाहनवाज अपने साथी जब्बार के साथ कोर्ट में तिहाड़ जेल दिल्ली से पेशी पर आया था। शाहनवाज पर गोली चलते ही जब्बार फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो कोर्ट के बाहर लगे सीसीटीवी में जब्बार भागता हुआ दिखाई दिया। तभी से पुलिस जब्बार को तलाशने में जुटी है। एसपी ने जब्बार की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं। सभी टीमें जब्बार के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

4 of 5
कोर्ट में हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नगीना देहात थाने के गांव टांडा माईदास में शबाना के घर पर भी दबिश दी। उसके घर पर शाहनवाज, जब्बार, दानिश व गैंग के अन्य सदस्य रुकते रहे हैं। हाजी अहसान की हत्या की साजिश में भी शबाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजनौर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक शबाना गैंग के लिए लोगों से धन की उगाही करती थी। शबाना के घर के अलावा अन्य रिश्तेदारों व मिलने वालों के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी। मुजफ्फरनगर व अन्य जिलों में भी पुलिस ने जब्बार की तलाश में दबिश दीं। कई जिलों में पुलिस ने डेरा डाल दिया है। उत्तराखंड राज्य में भी पुलिस जब्बार को तलाश रही है। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि जब्बार को तलाशने में पुलिस जुटी है। कई टीम दबिश दे रही हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें