फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाशों ने मजिस्ट्रेट का ऐसे बांटा ध्यान, चंद मिनटों में ले उड़े लाखों की ज्वेलरी

Sun, 02 Apr 2017 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 2
मजिस्ट्रेट की कार में चोरी
मेरठ के परतापुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली में तैनात मजिस्ट्रेट की कार पर मोबिल ऑयल डालकर ध्यान बंटा दिया और कार से उनका पर्स उड़ा दिया। उसमें डेढ़ लाख कैश और डायमंड का कंगन था। शास्त्री नगर निवासी अंशु त्यागी दिल्ली मयूर विहार में मजिस्ट्रेट हैं। शुक्रवार की शाम को वह कार से दिल्ली से वापस मेरठ अपने आवास लौट रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था। परतापुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर दो बाइक सवार युवकों ने उनकी कार पर आगे की ओर इशारा करते हुए बताया कि कार में आगे कुछ दिक्कत है। उनका ध्यान बंट गया। इसी बीच मौका देख वह युवक कार से उनका पर्स लेकर गायब हो गए। उन्होंने कार के बोनट पर मोबिल ऑयल डाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मजिस्ट्रेट की कार में चोरी
मजिस्ट्रेट के अनुसार उनके पर्स में डेढ़ लाख रुपये कैश और एक सोने का डायमंड लगा कंगन, आधार कार्ड के अलावा बेहद आवश्यक कागजात थे। मजिस्ट्रेट ने इसकी रिपोर्ट परतापुर थाने में दर्ज कराई है। शनिवार को मजिस्ट्रेट ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण कागजात पर्स में होने की जानकारी पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें