मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुई थी सीमेंट व्यापारी की हत्या
बिनौली रोड स्थित आत्रेय ट्रेडर्स पर नौ अक्तूबर की रात बदमाश पहुंचे और सीमेंट के बोरे का दाम पूछने के बहाने लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी प्रदीप आत्रेय ने विरोध किया। बदमाश 82 हजार रुपये लूटकर भागने लगे तो व्यापारी ने मुख्य मार्ग पर उनका पीछा किया, इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी।