फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज

Sat, 04 May 2024 10:35 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ महिला मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के ढवाई नगर में स्क्रैप कारोबारी समीर (30) ने पत्नी गुलफ्शां (25) की पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी चार महीने के बेटे को लेकर परिजनों के साथ फरार हो गया। मायके वालों ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

उधर, गुलफ्शां की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गुलफ्शां के पिता की तहरीर पर पति समेत परिवार के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर मुजफ्फरनगर निवासी राशिद मलिक ने अपनी दो बेटियों गुलफ्शां और शुमाइला की शादी दो साल पहले हापुड़ रोड ढवाई नगर गली नंबर चार निवासी समीर और उसके भाई मुशीर के साथ की थी। गुलफ्शां और समीर मलिक का चार महीने का बेटा है।
विज्ञापन

3 of 9
गुलफशा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शनिवार दोपहर समीर और गुलफ्शां में झगड़ा हुआ। समीर ने पत्नी की पिटाई करते हुए पिस्टल से कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गुलफ्शां की मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के बाद पति समीर चार महीने बेटे और मां नईमा, पिता आफताब और भाई मुशीर व साकिब के साथ फरार हो गया।

4 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
उधर, गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी व नौचंदी थाना प्रभारी महेश राठौर ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

5 of 9
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत
गुलफ्शां का शव मकान की तीसरी मंजिल पर बेड के पास खून में लथपथ मिला। कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। इससे साफ है कि गुलफ्शां ने मरने से पहले काफी संघर्ष किया।
विज्ञापन

6 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को ही आईं थी मायके से
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मुजफ्फरनगर से ढवाई नगर पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। गुलफ्शां के चाचा वाजिद मलिक ने बताया कि विवाद के बाद दोनों बहनें घर चली गईं थी। शुक्रवार को ही ससुराल आईं थी। तीन दिन पहले ही दोनों बहने मायके से अपने ससुराल आई थी, आए दिन सास और पति गुलफ्शां के साथ मारपीट करते थे।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
मामा हाजी नईम ने भाजपा नेता बताकर दी थी धमकी
परिजनों ने बताया कि समीर के मामा स्क्रैप कारोबारी हाजी नईम ने उन्हें धमकी दी थी। पहले हुए झगड़े के बाद घर में पंचायत के दौरान उसने खुद को भाजपा नेता बताते हुए कहा था कि तुम लोग कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। 45 लाख रुपये दहेज में दे दो।

8 of 9
मेरठ में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शादी में एक करोड़ नगद और 50 तोले दिया था सोना
गुलफ्शां के चाचा वाजिद मलिक ने बताया कि दोनों बहनों की शादी में एक करोड़ रुपये नगद और 50 तोले सोने के जेवरात और कार दी थी। समीर के किसी लड़की से अवैध संबंध हैं। गुलफ्शां को इसकी जानकारी हो गई थी। वह इसका विरोध करती जिस पर समीर उसकी पिटाई करता था।
विज्ञापन

9 of 9
गुलफशा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपियों की तलाश में दी जा रही दबिश
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गुलफ्शां के पिता की तहरीर पर पति पति समीर मलिक, ससुर आफताब, सास नईमा, जेठ तनवीर और साकिब, देवर मास, ननद मुस्कान, जेठानी नाजमीन और जैनब के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें