फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या: जिसके लिए कई साल पति को देती रही धोखा, उसी प्रेमी ने विवाहिता को दी खौफनाक मौत

Tue, 08 Sep 2020 12:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
प्रेमी ने विवाहिता को दी खौफनाक मौत - फोटो : amar ujala
मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी विवाहिता संजीदा को खुद से तीन साल छोटे पड़ोस के युवक सौरभ से इश्क हुआ तो उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि वहीं उसकी मौत को सौदागर बन बैठेगा।

प्रेमी सौरभ के लिए वह कई साल तक अपने पति और परिवार को धोखा देती रही लेकिन उसे शायद ही इस बात का अंदाजा होगा कि जिसके लिए वह अपने शौहर को धोखा दे रही है वहीं उसकी जान का दुश्मन बन बैठेगा। सोमवार को सौरभ ने संजीदा की चाकू घोंपकर हत्या कर डाली। आगे पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात का पूरा सच
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
प्रेम संबंधों हत्या के मामले इन दिनों आम बात हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में इस तरह के अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। इसी क्रम में परीक्षितगढ़ में एक और हत्या हो गई। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के मवी गांव निवासी सौरभ उर्फ छोटे(25) पुत्र दिनेश का पड़ोस में रहने वाली विवाहित संजीदा (28) से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
महिला का पति मेरठ से दिल्ली चलने वाली अनुबंधित बस पर चालक है। दोनों के चार बच्चे हैं। संजीदा ने नौ माह पहले एक बेटे को जन्म दिया था। सौरभ इस बच्चे को अपना बताते हुए अपने घर में रखने की जिद कर रहा था, लेकिन संजीदा ने बच्चा देने से मना कर दिया। इसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था। 

4 of 5
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : amar ujala
सोमवार को संजीदा का पति काम पर चला गया। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्रेमी सौरभ प्रेमिका संजीदा के घर पहुंचा और उसे बहला फुसलाकर गांव के पास ईख के खेत में ले गया। खेत में पहुंचते ही सौरभ ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर और गला रेतकर संजीदा की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
हत्या का पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महिला की हत्या के बाद परिजनों और बच्चाें का रो रोकर बुराहाल था। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें