फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के एसीपी की हत्या करना चाहता था कुख्यात नायडू, जहां बना रहा था प्लान, वहीं हुआ ढेर

Wed, 19 Feb 2020 10:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू दिल्ली के एसीपी की हत्या की साजिश रच रहा था। लेकिन वह जहां प्लान बना रहा था वहीं पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।
विज्ञापन
1 of 7
कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एसीपी की हत्या की साजिश रचने वाले कुख्यात बदमाश शक्ति नायडू का खात्मा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मेरठ में वैष्णो धाम स्थित आर्क सिटी में तीन मंजिला मकान पर शक्ति नायडू ने कब्जा कर लिया था। वह वारदात करने के बाद यहीं आकर छिप जाता था। आगे जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस ने मंगलवार को कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में नायडू को मुठभेड़ में मार गिराया। इस दौरान सीओ दौराला को पेट में गोली लगी। जबकि एक गोली एसएसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंस गई।
विज्ञापन

3 of 7
शक्ति नायडू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार लावड़ के चिंदौड़ी गांव निवासी विशाल चौधरी से सोमवार आधी रात सरधना में बदमाशों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी लूट ली थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे मुखबिर ने सीओ दौराला जितेंद्र सरगम को सूचना दी कि लूटी हुई फॉर्च्यूनर वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित आर्क सिटी में एक मकान के बाहर खड़ी है।

4 of 7
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीओ दौराला और कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर की टीम ने इस मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सूचना पर एसएसपी अजय साहनी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

5 of 7
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस की जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश को तीन गोलियां लगीं, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रशांत कुमार के अनुसार बदमाश की शिनाख्त शक्ति नायडू निवासी मदनगीर दिल्ली के रूप में हुई। उस पर मेरठ जोन और दिल्ली से एक-एक लाख का इनाम था। 31 जनवरी को नायडू ने अपने गैंग के साथी हनी निवासी दिल्ली की गोली मारकर हत्या की थी। हनी के चाचा तिलकराज को पांच गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा दिल्ली की कोर्ट में सिपाही की हत्या करने के अलावा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंदरा से आठ करोड़ लूटे थे। पेरोल से भागकर नायडू स्पेशल सेल दिल्ली के एसीपी ललित मोहन नेगी की हत्या की प्लानिंग बना रहा था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें