कंचन शर्मा की तीन महीने पहले रोहित से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कंचन रोहित से सच्ची मोहब्बत करने लगी और रोहित से ही शादी करने की बात कही। लेकिन रोहित शादी करने से पीछे हट रहा था। इसके बाद कंचन ने शादी का दवाब बनाया तो रोहित शादी करने से आनाकानी करने लगा। फिर भी कंचन शादी करने की जिद पर अड़ी रही। एक दिन कंचन शादी करने के लिए रोहित के पास आ गई और रोहित उसे कार में बैठाकर जंगल में ले गया, जहां उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कंचन की हत्या कर डाली।
ये है मामला
मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सैफपुर कर्मचंदपुर गांव की युवती कंचन शर्मा (22) पुत्री हरिशंकर शर्मा छह दिसंबर को घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बेटी के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए हस्तिनापुर कस्बा निवासी परचून दुकानदार रोहित व उसके दो दोस्त सौरभ और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कंचन की हत्या कर भीमकुंड गंगा पुल से फेंकना स्वीकार किया है।