बड़ी बहन के प्रेम संबंध के बारे में पता चला तो छोटे भाई का खून खौल उठा। उसने कई बार अपनी बड़ी बहन को मारने की कोशिश की लेकिन, वह वारदात को अंजाम नहीं दे पाया। इसके बाद उसने फिर से प्लानिंग की और बहन के सिर में गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। मरने से पहले समरीन चरपाई पर खूब तड़पती रही और कातिल भाई वहीं खड़ा होकर हंसता रहा। इस दौरान तड़पती हुई बहन को देखकर बोला, तुझे बहुत समझाया था लेकिन तू बिल्कुल नहीं मानी। आरोपी ने कहा कि परिवार की बहुत बदनामी हो रही थी, अब बहन को जन्नत में पहुंचा दिया है।
लहूलुहान हालत में तड़पती रही सिमरन
वहीं सिमरन की चीख और गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग हड़बड़ाकर नींद से जागे। चारपाई पर बेटी को लहूलुहान हालत में तड़पते देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बेटे आरिश से कहा कि तूने ये क्या कर दिया। वहीं आरिश के हाथ में तमंचा था और वह हंसता रहा। बोला सिमरन को समझाया था, वो नहीं मान रही थी।