फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की मौत का मामला, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई खौफनाक वारदात, वीडियो देख रो पड़ा बेटा, तस्वीरें

Wed, 17 Feb 2021 02:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटा ली है। ईशापुरम स्थित अधिवक्ता के घर पहुंची पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज से ओमकार के कई आरोप पुष्ट होते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

2 of 6
सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में सुसाइड की पूरी वारदात कैद है। फुटेज से पता चलता है कि शनिवार सुबह 10:14 बजे अधिवक्ता ने फांसी लगानी शुरू की और सिर्फ दो मिनट में सुसाइड कर लिया। खौफनाक मंजर को देखकर बेटे की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

3 of 6
सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विधायक और नामजद 13 अन्य आरोपियों के खिलाफ पीड़ित परिवार हर दिन कोई न कोई सबूत पुलिस को दे रहे हैं। अधिवक्ता के बेटे लव सिंह ने पुलिस को सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग के मिलान कराने के लिए दस्तावेज दिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मांगी थी। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने इसे भी उपलब्ध करा दिया है। सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि फुटेज के आधार पर दबिश डाली जा रही है। 

4 of 6
अधिवक्ता ओमकार तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। - फोटो : अमर उजाला
फांसी लगाने के दो मिनट में ही हो गई मौत
कुछ दिन पूर्व मृतक के बेटे लव की पत्नी स्वाति ने ससुर की हत्या का शक जताया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने 13 फरवरी की सुबह की फुटेज भी देखी। फुटेज में 10 बजे के करीब अधिवक्ता स्वयं ग्रिल में रस्सी बांधते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने नीचे खड़ी स्कूटी को अलग किया। 10:14 बजे वह फंदे पर लटक गए। 11 बजे के पड़ोसी कालू उनके घर पहुंचा, जहां उसे अधिवक्ता का शव लटका हुआ मिला। फांसी लगाने के दो मिनट में मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
सीसीटीवी फुटेज में दिखा मुनेंद्र - फोटो : अमर उजाला
परिजन बोले, अब तो गिरफ्तारी होनी ही चाहिए 
लव सिंह ने कहा कि पुलिस अभी तक सबूतों के अभाव में विधायक व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। अब सारे सबूत पुलिस के हाथ में हैं। फुटेज में धमकी देने से लेकर आत्महत्या किए जाने तक के घटनाक्रम साफ दिख रहा है। उन्होंने पुलिस से कहा, विधायक और अन्य आरोपियों को अगर अब भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो बहुत बुरा होगा। परिजनों ने विधायक पर फैसले में कमीशन लेने का आरोप लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाल घेरे में मुनेंद्र और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला
12 फरवरी को 12:25 बजे पहुंचा था मुनेंद्र
फुटेज में दिख रहा है कि 12 फरवरी को निडावली का निवर्तमान ग्राम प्रधान मुनेंद्र सिंह वैगन आर गाड़ी में एक युवक के साथ दोपहर 12:25 बजे ईशापुरम आया था। फुटेज में देखा गया है कि मुनेंद्र और अधिवक्ता के बीच बातचीत हो रही है। अधिवक्ता के बेटे लव सिंह ने पुलिस को बताया कि मुनेंद्र बार-बार घर से गाड़ी ले जाने की धमकी दे रहा था। ओमकार ने मुनेंद्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था।

अमर उजाला ने पहले ही दिन किया था खुलासा
विधायक ने मुनेंद्र को धमकी देने भेजा था। इसका खुलासा अमर उजाला ने पहले दिन ही कर दिया था। पुलिस फुटेज देखने के बाद कार्रवाई की बात कह रही थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें