फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, होटल मैनेजर ने उगले कई राज, ऐसे बुलाई जाती थीं लड़कियां

Fri, 19 Jul 2019 02:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा के साहिल होटल में सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। होटल के मैनेजर अशोक कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिछले दो साल से होटल में लड़कियों को ऑन डिमांड बुलाया जाता था। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
होटल में एक घंटे के लिए 2500 रुपये और नाइट स्टे के लिए पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। साहिल होटल से शहर के एक दर्जन होटलों में लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। पुलिस ने शहर के कई बड़े होटलों को भी रडार पर ले लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
सीओ संजीव देशवाल और एएचटीयू इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में छापा मारकर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया था। जहां से पुलिस ने होटल साहिल के मैनेजर व सेक्स रैकेट के संचालक अशोक कुमार निवासी नेपाल, दूसरे संचालक संजय निवासी मुंडाली, ग्राहक नीरज व सुनील निवासी खरखौदा, अभिषेक निवासी हस्तिनापुर, मनोज निवासी अमरोहा के अलावा खरखौदा और हस्तिनापुर निवासी दो युवतियों को गिरफ्तार कर किया था।

4 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
एएचटीयू इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी आठों आरोपियों को गुरुवार को स्पेशल जीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं, होटल मालिक विनोद अरोड़ा पर भी अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। विवाहिता युवती का पति ऑटो चालक है।
विज्ञापन

5 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
शाम के बाद लाई जाती थीं लड़कियां
सीओ संजीव देशवाल के अनुसार होटल मैनेजर अशोक ने पूछताछ में बताया कि होटल में नीचे की तरफ दुकानें हैं। ऐसे में किसी को शक न हो इसलिए शाम होने के बाद ही होटल में लड़कियां लाई जाती थीं।
विज्ञापन

6 of 7
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
वहीं शहर और देहात की करीब 13 लड़कियों के फोटो पुलिस को मिले हैं। ग्राहक को व्हाट्सएप कॉल पर ही होटल का रूम बुक कराया जाता था। कई बार कई ग्राहक एक साथ भी आते थे, जिससे कोई समझे कि फैमिली हैं। होटल में सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। होटल में पिछले तीन माह में जो भी लोग रुके हैं उनके नाम, पते वह आईडी जांच में फर्जी पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इसी होटल में बुलाई जाती थीं लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
एक दर्जन होटलों में जाती थी लड़कियां
सेक्स रैकेट के संचालक अशोक कुमार और संजय ने पुलिस को बताया कि होटल में जो लड़कियां लाई जाती थीं उन्हें अलग अलग रूम दिए जाते थे। जहां से ऑन डिमांड शहर के दूसरे होटलों में भी भेजी जाती थी। एक दर्जन होटलों के नाम मैनेजर अशोक कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताए हैं। मैनेजर ने एक माह में 70 से अधिक लोगों को कॉल की है। मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें