अपूर्वा शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि रोहित के बड़े भाई सिद्धार्थ ने पहले ही ये बता दिया था कि वह अपने हिस्से की जायदाद परिवार की ही एक महिला मित्र के बेटे के नाम कर देगा। चार्जशीट में लिखा है कि, रोहित ने भी ऐसी इच्छा समय-समय पर जताई थी जो अपूर्वा के गुस्से की वजह बना। अपूर्वा, तिवारी परिवार की किसी भी संपत्ति या फिक्स डिपॉजिट की भी नॉमिनी नहीं थी, जिससे उसकी सारी मंशाएं टूट गईं।