मेरठ में मोदीपुरम के पास एनएच-58 पर बुधवार को एक हादसा हो गया। बताया जाता है कि दुल्हैड़ा चुंगी के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर तीन कांवड़ियों की बाइक आपस में भिड़ गई और दो कांवड़िये बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
हाईवे पर एक्सीडेंट
इस घटना में दिल्ली लोनी बॉर्डर निवासी दो कांवड़िये घायल हो गए। काफी देर तक दोनों कांवड़िये रोड पर ही पड़े रहे। उसके बाद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
3 of 5
हाईवे पर एक्सीडेंट
यह हादसा दिल्ली-देहरादून हाईवे एनएच-58 पर बुधवार को दोपहर में हुआ। एक्सीडेंट के आधा घंटे तक भी कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो हरिद्वार की तरफ आ रहे कांवड़ियों ने घायलों को उठाकर अस्पातल में भर्ती कराया।
4 of 5
हाईवे पर एक्सीडेंट
इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। हालांकि तब तक घायल कांवड़ियों का काफी खून निकल चुका था। और वे खून से लतपथ थे।