फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey:हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को दरोगा ने देखा... रातभर चला चेकिंग अभियान, चस्पा किए गए पोस्टर, इस जिले से रहा पुराना नाता

Tue, 07 Jul 2020 01:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 8
विकास दुबे की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी और ढाई लाख रुपये के इनामी विकास दुबे की तलाश में पूरे प्रदेश की पुलिस लगी है। इस बीच बिजनौर में हल्दौर थाने के एक दरोगा ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को जिले में देखने का दावा किया है। वहीं दरोगा की सूचना के बाद पूरे जिले में चेकिंग तेज कर दी गई। इसके साथ ही उत्तराखंड पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। उधर, मुजफ्फरनगर में हिस्ट्रीशीटर के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। इसके अलावा विकास दुबे का सहानपुर से पुराना नाता रहा है। अगली स्लाइडों में पढ़िए आखिर क्या-
विज्ञापन

2 of 8
बिजनौर में पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
दरोगा ने अम्हैड़ा चौकी के पास शातिर अपराधी विकास को देखे जाने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी और बताया कि विकास दुबे अपने तीन साथियों के साथ स्कार्पियो में सवार है। उसके साथ चल रही दूसरी स्कार्पियो में चार साथी हैं। एक गाड़ी यूपी 15 व एक यूपी 32 नंबर की है। एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ धामपुर महावीर सिंह समेत पांचों सर्किल सीओ पुलिस फोर्स के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए। हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। पुलिस को शक है कि विकास दुबे जिले में भी कहीं छिपा हो सकता है। एक आशंका उत्तराखंड की सीमा में घुस जाने की भी है।

एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अम्हैड़ा चौकी के पास एक दरोगा ने विकास दुबे और उसके साथियों को देखा है। विकास दुबे की तलाश में पूरी रात पुलिस सतर्क रही। बैरियर पर अभी भी पुलिस वाहनों की सघन तलाशी में जुटी है। कालागढ़ में प्रवेश करने वाले हर बाहरी व्यक्ति पर पुलिस की पैनी निगाह है। लेकिन विकास दुबे का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

3 of 8
विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए - फोटो : अमर उजाला
फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी कुख्यात विकास दुबे को लेकर मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। शहर भर में हिस्ट्रीशीटर के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। वहीं सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की भी बात कही गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस अलर्ट है। वाहनों की सख्त चेकिंग की जा रही है।

4 of 8
मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश करने और बॉर्डर पर कड़ाई से चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, जनपद के सभी थानों में विकास दुबे के फोटो वाले पोस्टर भी चस्पा कर लोगों से उक्त व्यक्ति के क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना देने के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 8
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उधर, बुढ़ाना में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने भी फरार अभियुक्त विकास दुबे की तलाश के पोस्टर कस्बे में चस्पा करवाए। फोटो लगे पोस्टर में प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। हत्यारे के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर आम नागरिकों से सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

6 of 8
बदमाश विकास दुबे का पोस्टर लगाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पोस्टर के संबंध में इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि सूचना देने वाले का नाम व नंबर गोपनीय रखा जाएगा। शासन द्वारा घोषित धनराशि भी इनाम के रूप में सूचना देने वाले को दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
उधर, सहानरपुर जिले में भी पुलिस विभाग और खुफिया टीमें अलर्ट हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विकास दुबे के सरेंडर की आशंका की सूचनाओं के बाद सोमवार को सड़कों से लेकर कोर्ट तक अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। हालांकि पुलिस विभाग के आला अफसरों का कहना है कि विकास दुबे की फरारी के बाद से हर जिले की पुलिस अलर्ट  है। यहां उसके सरेंडर होने संबंधी सूचना या इनपुट से अफसर इनकार करते रहे।
विज्ञापन

8 of 8
विकास दुबे - फोटो : amar ujala
बता दें कि करीब 14 साल पहले विकास दुबे को एनडीपीएस एक्ट में थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे जमानत मिल गई थी। तब यह भी चर्चा थी कि वह देवबंद में कुछ परिचितों के यहां आता जाता रहा है। इसे देखते हुए पुलिस हर आशंका को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरत रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें