फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा: आखिर ऐसे पकड़ा गया शाहरुख, यूपी पुलिस को नहीं लगी भनक, अब उगलेगा सच्चाई

Wed, 04 Mar 2020 02:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम घेराबंदी कर शाहरुख को दबोचकर ले गई, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
1 of 7
Mohammad shahrukh - फोटो : सोशल मीडिया
सीएए के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपी शाहरुख की शामली से गिरफ्तारी के बाद जिला फिर से सुर्खियों में है। चौंकाने वाली बात यह है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम घेराबंदी कर शाहरुख को दबोचकर ले गई, लेकिन स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस और अन्य माध्यम से लोकेशन ट्रेस करके शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख की शामली से गिरफ्तारी की खबर सुबह से ही सुर्खियों में थी, लेकिन शामली पुलिस इसकी जानकारी से मना करती रही। शाम को दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा प्रेसवार्ता करने पर इसकी पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
Mohammad shahrukh - फोटो : Social Media
एसपी विनीत जायसवाल के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने पत्रकार वार्ता में बताया कि शाहरुख दिल्ली में घटना के बाद जालधंर, पानीपत, और बरेली गया था। बरेली से वह शामली आया और पकड़ा गया।

4 of 7
मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे एक्सपर्ट
दिल्ली पुलिस टीम में सर्विलांस एक्सपर्ट भी थे, जो शाहरुख की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। बरेली में उसकी स्पष्ट लोकशन मिली तो कई टीमें सक्रिय हो गई थी। संभवत: इस बात की भनक लगने पर शाहरुख ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। ट्विटर और अन्य साइटस भी ऑपरेट नहीं कर रहा था, लेकिन तब तक क्राइम ब्रांच उसके बहुत नजदीक पहुंच गई थी। गिरफ्तारी का मिशन इतना गोपनीय था कि शाहरुख की लोकेशन शामली में मिलने के बावजूद स्थानीय पुलिस की मदद नहीं ली गई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शामली में आमद दर्ज नहीं कराई और न गिरफ्तारी की सूचना दी।
विज्ञापन

5 of 7
Delhi Violence- Shooter Shahrukh - फोटो : Amar Ujala
एसी जनरथ बस में तो नहीं आया शाहरुख ! 
दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा शाहरुख से पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार शाहरुख को शामली बस अड्डे से पकड़ा गया। शामली से वाया बरेली होकर लखनऊ के बीच जनरथ सेवा की एसी बस चलती है। सुबह करीब साढ़े छह सात बजे लखनऊ से शामली आती है, जो रात को लखनऊ से चलती है और बरेली होते हुए शामली पहुंचती है। संभावना है कि शाहरुख इसी बस से शामली आया होगा, लेकिन ये केवल कयास हैं इसकी अभी तक अधिकृत पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
ताहिर हुसैन-मोहम्मद शाहरुख - फोटो : अमर उजाला
परिचितों की जानकारी जुटाएगी पुलिस 
आरोपी शाहरुख का शामली या कैराना में अपने किसी परिचित से संपर्क हुआ था। उसी की मदद से वो यहां छिपने की प्लानिंग में था। इस साथी ने ही उसे भरोसा दिया था कि वो यहां सुरक्षित रहेगा। चर्चा है कि शाहरुख शामली से कैराना जाते समय पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली हिंसा - फोटो : PTI
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच की जिले में कोई आमद नहीं थी। क्राइम ब्रांच ने शाहरुख की गिरफ्तारी के संबंध में भी कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच से संपर्क कर पूरी जानकारी जुटाएंगे। शाहरुख किसके संपर्क में था। उसके मददगार का भी पता लगाया जाएगा। दिल्ली क्राइम ब्रांच जो भी मदद चाहेगी वो दी जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें