फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे ने पिता के सीने में मारी थी तीन गोलियां, मौत की रची ऐसी साजिश की पुलिस भी उलझी रही

Tue, 03 Mar 2020 08:34 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
बाएं आरोपी बेटा अनस, दाएं मृतक दवा कारोबारी सईद अहमद। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में दवा कारोबारी सईद अहमद की हत्या का खुलासा हो गया। पुलिस बीते 20 दिन से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसके हाथ बस नाकामी लग रही थी। जिस हत्यारे को पुलिस घर के बाहर खोज रही थी वह घर का इकलौता बेटा निकला। इसे अपने पिता खून कर ऐसी साजिश रची की पुलिस भी हैरान रह गई। आगे पढ़ें क्या था पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur Crime - फोटो : अमर उजाला।
हत्या के आरोप में कोतवाली पुलिस ने रविवार को उनके बेटे अनस को बक्शीपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नखास चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह की तहरीर पर अनस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर दवा कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार किया गया। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
crime - फोटो : अमर उजाला
दवा कारोबारी की हत्या संपत्ति विवाद में हुई है। पूछताछ में कुछ और आरोपितों के नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस के मुताबिक अनस पर ज्यादा कर्ज था। वह कुछ प्रापर्टी बेचकर कर्ज उतारना चाहता था लेकिन सईद विरोध कर रहे थे। इसी वजह से सईद की गोली मारकर हत्या की गई और उसे आत्महत्या का रूप दिया गया। शुरू में पुलिस भी आत्महत्या के झांसे में आ गई थी। मीडिया ने जब सवाल उठाया, तब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की फटकार के बाद अधीनस्थों की आंखें खुलीं और जांच सही दिशा में आगे बढ़ी। अब नतीजा सामने है।

4 of 5
crime - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी दवा कारोबारी सईद अहमद का शव 13 फरवरी की रात में उनके बाथरूम में मिला था। शरीर में तीन गोलियां मारी गई थीं। दो सीने में तथा एक सिर में। सईद के इकलौते बेटे अनस ने पिता के खुदकुशी की सूचना पुलिस को दी थी और कारण डिप्रेशन बताया था। स्थानीय पुलिस को छोड़कर तीन गोली मारकर खुदकुशी करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। यहां तक की डीआईजी और अन्य कई पुलिसकर्मी भी इसे हत्या बता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सईद की हत्या के तरफ  ही इशारा कर रही थी। कोई भी एक्सपर्ट यह मानने को तैयार नहीं था कि यह खुदकुशी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस के गिरफ्त में अनस। (इनसेट में कारोबारी सईद) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हैंडवॉश रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार रात में हैंडवॉश रिपोर्ट आ गई। इससे स्पष्ट हो गया था कि सईद ने खुदकुशी नहीं की थी। गोली किसी और ने मारी थी। दवा कारोबारी के बेटे ने पुलिस को आत्महत्या की झूठी सूचना दी थी। इससे पुलिस का शक गहरा गया। हैंडवॉश रिपोर्ट आई तो अनस गोरखपुर से भाग निकला। मोबाइल फोन सर्विलांस पर लिया गया तो पता चला कि वह मुरादाबाद में है। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस बीच सूचना मिली कि अनस गोरखपुर आ गया है। पुलिस ने छापा मारा और उसे बक्शीपुर से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम कोर्ट में उसे पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें