घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और नीचे मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बांकपुर के शुभम व आशीष की हत्या से परिजनों का बुरा हाल है। घर में मां बाप के अलावा दो बहनें बची हैं। दोनों बहनें मोनिका व निशा का रो- रोकर बुरा हाल है। दोनों बहनें रो रोकर कह रही है कि उनका तो परिवार ही उजड़ गया। दोनों भाई तो उनकी दुनिया थे। दोनों भाइयों के कंधे पर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। बहनों को बेहद प्यार करते थे। दोनों की मौत से परिजनों के साथ गांव वाले भी गमजदा हैं।