बदमाशों को दबोच कर बरामद किया सामान
- फोटो : अमर उजाला
मुखबिर की सूचना पर आलमबाग कोतवाली के इंस्पेक्टर आनंद शाही ने अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ऋषिदेव सिंह को टीम लेकर गीतापल्ली ढाल पुल पर भेजा। वहां पुल के नीचे से सतीश और राम कमल को दबोच लिया। राम कमल के पास से 100 रुपये के नोटों के रूप में 10990 रुपये और सतीश के पास से 50 रुपये के 4450 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में सतीश ने बताया कि वह घर पर ही प्रिंटर से 100 व 50 रुपये के नोट छापता है। पुलिस ने सतीश के कमरे की तलाशी ली तो वहां प्रिंटर, 100 और 50 रुपये के नोट की कागज की डाई, कागज काटने का कटर, एक छोटी कैंची, दो प्लास्टिक के स्केल और नोट छापने के कागज समेत 32750 अर्द्धनिर्मित नोट मिले हैं।