उग्रवादियों के हमले में अकबर बंजारा को 12 और सलमान को आठ गोलियां लगीं। सुपुर्द-ए-खाक होने से पहले दोनों के शरीर पर गोलियों के निशान देखकर लोगों ने वीडियो भी बनाई है।
अकबर की पत्नी अलीसा मूलरूप से असम की रहने वाली है। असम में अकबर और सलमान की मौत की जानकारी लगते ही अलीसा का भाई सलीम मौके पर पहुंच गया था। सलीम ही दोनों भाइयों के शव असम से मेरठ के फलावदा लेकर आया है।