फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियों में बही 70 लाख की शराब, लोग बोले-साहब, इतनी मंहगी शराब तो बांट दो

Fri, 13 Jan 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 2
70 लाख की शराब नष्ट
मेरठ में आबकारी कार्यालय स्थित गोदाम में शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर लाखों रुपये की शराब को नष्ट कर दिया गया। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने शराब की पेटियों को जमीन पर रखकर जेसीबी मशीन से तोड़ी गई। कई घंटे तक चली कार्रवाई को देखने के लिए आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा। इस दौरान शराब नालियों में बहती रही।
आबकारी अधिकारी प्रदीप दूबे ने बताया कि बताया कि आबाकारी विभाग की टीम ने एक सितंबर से लेकर 31 दिसंबर तक 2200 पेटी अलग अलग ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी थी। यह शराब अलग हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा और अलग अलग राज्यों की थी। शराब को आबकारी विभाग के कार्यालय के गोदाम में रखा गया था। इसके अलावा बरामद की गई छह हजार लीटर कच्ची शराब भी गोदाम में रखी गई थी। कोर्ट ने शराब को नष्ट करने के निर्देश दिए गये थे। शुक्रवार को गोदाम के बाहर कार्यालय परिसर के एक हिस्से में जेसीबी से बुलाकर शराब को नष्ट कराया गया। भारी मात्रा में शराब नष्ट होती देखकर जहां लोगों की भीड़ लग गई, वहीं आने जाने वाले लोगों को भी दुर्गन्ध आने लगी। कुछ लोगों ने पूछा तो पता चला कि नाले में शराब बह रही है। शरबा को नष्ट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साहब इतनी मंहगी शराब तो बांट दो

2 of 2
पुलिस ने जब्त की शराब
इस दौरान रिक्शा चालक और अन्य लोग भी शराब की पव्वे,और बोतल लेने के लिए जुट गये पुलिसकर्मियों से कहा कि इतनी मंहगी शराब को बांट दो। कम से कम शराब नाली में तो नहीं बहेगी। बाद में जिला आबकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि शराब नष्ट करते समय बाहरी लोग न घुसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें