medical collage meerut
514 शुगर के बावजूद ड्यूटी कर रही महिला सिपाही
कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज डॉक्टरों के साथ कोई अभद्रता न कर दें और सुरक्षा के तौर पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। एक तरफ इंस्पेक्टर बृजेश कुशवाहा और सिपाही अरुण कुमार की ड्यूटी थी तो दूसरी तरफ हेडकांस्टेबल देवेंद्र कुमार, महिला सिपाही रेखा व सिपाही प्रदीप कुमार तैनात थे।
पुलिस कर्मी कोरोना वार्ड से 50 कदम की दूरी पर तैनात थे। महिला सिपाही रेखा ने बताया कि शुगर टेस्ट कराया तो 514 आया, बीमार हुं। सुबह 7 बजे से रात 8 बजे की ड्यूटी है। रात में दूसरे पुलिस कर्मी ड्यूटी पर आते हैं। सावधानी तो बरत रहे हैं पर एक डर बना हुआ है की कहीं कुछ हो न जाए। यदि कायम है तो बस ये हौसला कि ड्यूटी से पीछे नहीं हटना है।