फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: यूपी में आगरा के बाद मेरठ दूसरे स्थान पर, कोरोना संकट पर स्वास्थ्य विभाग का खुलासा, 15 दिन में तेजी से बिगड़े हालात

Thu, 21 May 2020 12:09 PM IST
Dimple Sirohi अरीश रिजवी, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
कोरोना ने पिछले 15 दिन में मेरठ के हालात बिगाड़ दिए हैं। मेरठ कोरोना के मरीजों की संख्या में प्रदेश में आगरा के बाद दूसरे नंबर पर है। लाॅकडाउन के 41 दिन बाद तक यहां महज 167 मरीज मिले थे। वहीं पिछले 15 दिन में 178 मरीज मिल चुके हैं। यानी करीब 51 प्रतिशत मरीज पिछले 15 दिन में मिले हैं। आगे जानें क्या कहती है स्वास्थ्य विभाग की ये स्टडी-
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
लाॅकडाउन 25 मार्च को हुआ था। मेरठ में पहला मरीज 27 मार्च को अमरावती महाराष्ट्र से शास्त्री नगर सेक्टर 13 आया क्राॅकरी कारोबारी था। उसके बाद से कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
जिले में 5 मई से स्थिति ज्यादा गंभीर हुई। इसके बाद से 19 मई तक 178 मरीज मिल चुके हैं। 5 मई के पहले तक शहर में 7 लोगों की मौत हुई थी लेकिन पिछले 15 दिन में ही यह आंकडा 21 पहुंच गया। यानी 14 मौतें इसी दौरान हुई हैं। लाॅकडाउन से लेकर 41 दिन तक हर रोज करीब 4 दिन के हिसाब से देखा जाए तो आंकडा हर रोज करीब 12 मरीज मिलने का हो गया है।

 

4 of 6
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
ऐसे हुआ खुलासा 
345 मरीजों पर की गई स्टडी के बाद स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सोशल का पालन न करने के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि अभी भी कोरोना को भयावह होने से रोका जा सकता है। जरूरत है तो केवल सावधानी बरतने की। 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
उम्मीद की किरण जगी 
हालात बिगड़े हैं लेकिन उम्मीद की किरण जगी है। 19 मई तक जिन मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। उनकी तादाद 175 है, जो अब तक कुल मरीजों का करीब 51प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala
दो प्रवासी भी निकले संक्रमित
जाकिर कॉलोनी का 18 वर्षीय युवक नागपुर से आया था। खरखौदा का रहने वाला 28 वर्षीय युवक रायगढ़ से आया था। इन दोनों को मंगलवार को ही कोरोना की पुष्टि हुई थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को दूसरे प्रदेशों से आए हुए लोगों की जांच पर भी खास फोकस करना होगा। हालांकि इन दोनों की पुष्टि भी ऐसे ही हुई कि स्वास्थ्य विभाग ने उनके लौटने के तुरंत बाद ही इनकी जांच कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें