फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस का खौफ: घरों में कैद हुए लोग, मेरठ में सड़कों-बाजारों से नदारद हुई भीड़, देखें तस्वीरें

Thu, 19 Mar 2020 06:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस का प्रकोप अब सड़को, बाजारों और व्यापार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मेरठ में आम दिनों में जहां सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है वहीं इन दिनों कारोनावायरस के खौफ से लोग खुद को घर में कैद करने लगे हैं। यही नहीं बाजार और मॉल्स में जहां खूब भीड़ रहती हैं वहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है। हम आपको दिखा रहे हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरे जो शहर भर में कोरोना की दहशत को बयां कर रही हैं: -
विज्ञापन

2 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ सिटी स्टेशन पर जहां आम दिनों में लोगों की भारी भीड़ रहती है। वहीं कोरोना की दहशत के कारण स्टेशन पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां तक कि ट्रेन में दो चार सवारियां ही नजर आ रही हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
उधर रेलवे भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है। ट्रेन में प्रतिदिन फॉगिंग और स्प्रे किया जा रहा है। कई ट्रेनों को रद्द भी किया जा चुका है। 

 

4 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सदर बाजार में जहां आम दिनों मे भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, यहां भी सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारी भी ग्राहकों के इंतजार में दिन भर बैठे रहते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में जहां दिन भर लोगों का जमावड़ा रहता है वहां इन दिनों सिनेमा से लेकर रेस्टॉरेंट तक सब बंद किए हुए हैं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
शहर के सबसे व्यस्ततम भैसाली बस अड्डे पर जहां ट्रैफिक व्यवस्था को संभालना ट्रैफिक पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है। यहां इन दिनों वाहनों की संख्या काफी घट गई है।
विज्ञापन

7 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के आबूलेन बाजार में जहां आम दिनों मे भारी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए आते हैं, यहां भी सड़कें सूनी पड़ी हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
coronavirus meerut - फोटो : अमर उजाला
गढ़ रोड पर भी जहां आम दिनों में यातायात संभालना मुश्किल होता है लेकिन इन दिनों यहां कि सड़के सूनी पड़ी हुई हैं।

हालांकि मेरठ शहर में अभी तक कोरोनावायरस के सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव ही आई है लेकिन लोग एहतियात बचाव के उपाय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें