फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉकडाउन के बीच सड़क पर निकली बरात को रोका, दूल्हे को छोड़ा, बरातियों को थाने ले गई पुलिस

Tue, 24 Mar 2020 01:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
lockdown - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के एलान के बाद जहां प्रदेश में लाॅकडाउन की तारीख 27मार्च कर दी गई है, वहीं लोग लापरवाही बरतने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। कई जगह दुकानें खोली गईं तो कहीं शादी समारोह का आयोजन किया गया। यूपी के सहारनपुर में ऐसे ही समारोह में पूरी बरात को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया। केवल दूल्हे को छोड़कर पूरी बरात को पुलिस थाने ले गई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए बरात को घर वापस भेजा। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 6
lockdown - फोटो : amar ujala
जिले के बड़गांव क्षेत्र के कुतबा माजरा से मंगलवार सुबह एक बरात जिला मुजफ्फरनगर के गांव जोगिया खेड़ा जा रही थी। पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक पर चेकिंग के दौरान कोरोना वायरस के चलते जिले में लाॅक डाउन का हवाला देते हुए दूल्हे की गाड़ी के काफिले को रोक लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
lockdown - फोटो : amar ujala
पुलिस और बरातियों के बीच चली काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने केवल दूल्हे की गाड़ी को तो छोड़ दिया जबकि अन्य गाड़ियों को बरातियों सहित थाना ले आए। घंटों बाद बरातियों को गांव वापस लौटने की नसीहत देकर बरातियों को छोड़ दिया गया।
 

4 of 6
lockdown - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के गांव कुतबामाजरा से जुल्फी के पुत्र रियाज की बरात मुज्जफरनगर के गांव जोगिया खेड़ा गांव में जा रही थी। जैसे ही दूल्हा बरातियों के साथ अपने काफिले को लेकर कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचा तो थानाध्यक्ष संजीव कुमार का सजी हुई गाड़ी के साथ अन्य कई गाड़ियों को देखकर पारा चढ़ गया। उन्होंने लाॅक डाउन हवाला देते हुए बरातियों और दूल्हे को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने चौराहों पर लगाए बैरियर - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने केवल दूल्हे को एक गाड़ी से चार बरातियों के साथ दुल्हन लाने की अनुमति देते हुए रवाना कर दिया। बाकी बरातियों को गाड़ी सहित थाने पर लाकर घंटों बैठाए रखा। घंटों बाद ग्राम प्रधान पुत्र इमरान द्वारा काफी मिन्नत करने के बाद ही पुलिस ने बरातियों को वापस घर लौट जाने की नसीहत देते हुए थाने से छोड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lockdown - फोटो : lockdown meerut
उधर दूल्हे के परिजनों का कहना है कि निकाह की सभी रस्मों का सामान भी उनके पास ही रह गया। दूल्हे के साथ न कपड़े हैं और न ही निकाह की रस्म का अन्य सामान। हालांकि पुलिस ने किसी की एक न सुनी और वापस घर जाने की नसीहत देते हुए नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें