अधिकारी भी इलाकों का हाल जानने पहुंचे
- फोटो : amar ujala
उधर, कस्बा झिंझाना में सात प्वाइंट को सील किया गया। यहां एक शिफ्ट में एक उपनिरीक्षक, आठ कांस्टेबल, दो होमगार्ड और डेढ़ सेक्शन पीएसी और कस्बे के अंदर लगातार निगरानी को दो बाइक की पुलिस टीम, एक थाना मोबाइल, एक जीप मोबाइल लगाई गई है। सीलिंग व्यवस्था की निगरानी के लिए शामली में सीओ सिटी, इस्लामपुर भैंसानी में सीओ भवन और झिंझाना में सीओ कैराना नियुक्त किया गया है। तीनों हॉटस्पॉट की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इन क्षेत्रों में दमकल की गाड़ी से सैनिटाइज कराया गया है।